पत्नी से धोखा मिलने के बाद इस लड़की को दिल दे बैठे थे कार्तिक, मिलने के लिए लगाते थे जिम के चक्कर

नई दिल्ली. आईपीएल के 13 वें सीजन में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से होगा। रोहित की अगुवाई में मुंबई दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता से भिड़ेगी। ऐसे में दिनेश कार्तिक पर भी काफी दारोमदार है। कार्तिक ने 17 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्हें 2004 में टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका मिला। बेहतरीन खिलाड़ी होने के बावजूद कार्तिक का करियर उतार चढ़ाव वाला रहा। ऐसी ही कुछ उनकी पर्सनल लाइफ रही। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 23, 2020 12:39 PM IST / Updated: Sep 23 2020, 06:11 PM IST

18
पत्नी से धोखा मिलने के बाद इस लड़की को दिल दे बैठे थे कार्तिक, मिलने के लिए लगाते थे जिम के चक्कर

दिनेश कार्तिक ने 2007 में बचपन की दोस्त निकिता से शादी रचाई थी। शादी के कुछ वक्त बाद निकिता प्रेग्नेंट हुईं। लेकिन उसी वक्त कार्तिक को यह जानकर झटका लगा कि वे उनके दोस्त और क्रिकेटर मुरली विजय को दिल दे बैठी हैं। 

28

निकिता और मुरली विजय के बीच आईपीएल 5 में नजदीकियां बढ़ीं। कार्तिक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद कार्तिक ने स्कवैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी की।  

38

दीपिका और कार्तिक 2009-10 में पहली बार जिम में मिले थे। एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि कार्तिक चेन्नई की उसी जिम में वे जाती हैं। लेकिन एक दिन उन्होंने जिम में  दिनेश कार्तिक को देखा। तब उन्हें इस बारे में पता चला। 

48

दिनेश कार्तिक दीपिका से मिलने के लिए जिम के चक्कर लगाते थे। जब कार्तिक ने दीपिका से मिलने के लिए समय मांगा तो वे बहाने बनाती थीं। झूठ बोलती थीं।

58

दीपिका ने बताया था कि बाद में उन लोगों की मुलाकात होने लगी। कभी कभी दिन में दो बार भी मिलते थे। इसके बाद अचानक एक दिन कार्तिक ने दीपिका को प्रपोज कर दिया। 

68

दीपिका ने यह बात अपनी मां को बताई। दरअसल, कार्तिक एक हिंदू थे, वे पहले से शादीशुदा भी थे। इसके बाद कार्तिक ने दीपिका की मां से मुलाकात की। बाद में दीपिका और कार्तिक अच्छे दोस्त बन गए। 

78

दीपिका ने यह बात अपनी मां को बताई। दरअसल, कार्तिक एक हिंदू थे, वे पहले से शादीशुदा भी थे। इसके बाद कार्तिक ने दीपिका की मां से मुलाकात की। बाद में दीपिका और कार्तिक अच्छे दोस्त बन गए। 

88

2013 में कार्तिक ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों ने नवंबर में सगाई कर ली। हालांकि, दोनों ने 2 साल बाद 18 अगस्त को ईसाई और हिंदू रीति रिवाजों के तहत शादी की। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos