अब जाकर दिखने लगा अनुष्का शर्मा के चेहरे पर मोटापा, प्रेग्नेंसी के इतने महीनों तक नहीं हुआ था असर

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जल्द ही पापा बनने वाले है। जनवरी में उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजेगी। इस समय वह दुबई में है और आईपीएल में धुआंधार परफॉर्मेंस के बीच वो कुछ समय अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) के साथ भी बिता रहे हैं। इन दिनों अनुष्का के चहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा रहा है। साथ ही उनके वजन में भी थोड़ा फर्क पड़ा है। साइज जीरो वाली अनुष्का अब थोड़ी चबी सी दिखाई दे रही है। दरअसल,  प्रेग्नेंसी का छठां महीना पूरा कर चुकी विराट की पत्नी अब वेट गेन करने लगी है। हाल ही में मैच के दौरान उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिनमें लूज ड्रेस पहनकर वो अपना फैट छुपाती नजर आई थी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 22, 2020 9:03 AM IST

18
अब जाकर दिखने लगा अनुष्का शर्मा के चेहरे पर मोटापा, प्रेग्नेंसी के इतने महीनों तक नहीं हुआ था असर

कुछ समय पहले टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपने पापा बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। जिसके बाद से लगातार उनकी और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

28

सोशल मीडिया पर अनुष्का के बेबी बंप (Baby Bump) वाली तस्वीरें धमाल मचा रही है। एक तरफ उनके चहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है, तो दूसरी तरफ 6 महीने बाद उनकी बॉडी पर थोड़ा फैट भी दिखने लगा है।

38

आईपीएल के एक मैच के दौरान अनुष्‍का विराट को चीयर करने आई थीं और इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी वेट दिखा। बता दें कि वह पहले से काफी पतली है, ऐसे में उनका वेट बहुत ज्यादा तो नहीं बढ़ा पर डॉक्टर्स का कहना है कि वो और बच्चा दोनों बहुत हेल्दी हैं।

48

हाल ही में अनुष्का ने सूरज की किरणों सामने आंखे बंद कर अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वाइट कलर के टॉप और पीच कलर की डंगरी पहने अनुष्का थोड़ी मोटी नजर आ रही थी।

58

बता दें कि गर्भावस्‍था की दूसरे ट्रायमेस्टर में शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इस दौरान प्रेग्नेंसी के छठवें महीने में वॉटर रिटेंशन के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। अनुष्का भी अपना 6वां महीना पूरा कर चुकी है, इसलिए अब तेजी से उनका वेट बढ़ रहा है।

68

इस दौरान अनुष्का का वजन चार से पांच किलो तक बढ़ गया है। उनका पेट भी उभरा हुआ नजर आने लगा है और चेहरा भी भरा हुआ लगने लगा है। 

78

वहीं, प्रेग्नेंसी के थर्ड और लास्ट ट्रायमेस्टर में महिलाओं का वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। अधिकांश महिलाओं का वजन प्रेग्नेंसी के लास्ट तक 10 से 12.5 किलोग्राम तब बढ़ जाता है।

88

बता दें कि अनुष्का शर्मा भी अब थर्ड ट्रायमेस्टर में प्रवेश कर चुकी हैं। ऐसे में अब उनका वजन और तेजी से बढ़ेगा। उनके घर जनवरी में बच्चे की किलकारी गूंजेगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos