मैदान पर खराब है पोलार्ड को गुस्सा, आईपीएल के मैच में इस खिलाड़ी को मारने के लिए फेंक दिया था बल्ला

दुबई. आईपीएल में सोमवार को आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियन्स को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में मुंबई की ओर से ईशान किशन और पोलार्ड ने शानदार खेल दिखाया। दोनों ने मुंबई को मुश्किल स्कोर का पीछा करते लक्ष्य के बराबर पहुंचा दिया था। पोलार्ड ने इस मैच में 60 रन की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 24 गेंद पर 5 छक्कों के साथ यह पारी खेली। ऐसे में हम आपको आज बता रहे हैं कि पोलार्ड मैदान पर सिर्फ आक्रामकता के लिए ही नहीं बल्कि अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार मैदान पर गेंदबाज को मारने के लिए उन्होंने बल्ला तक फेंक दिया था। आईए जानते हैं कि क्या हुआ था?
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 29, 2020 11:23 AM IST / Updated: Sep 29 2020, 04:56 PM IST

15
मैदान पर खराब है पोलार्ड को गुस्सा, आईपीएल के मैच में इस खिलाड़ी को मारने के लिए फेंक दिया था बल्ला

दरअसल, यह मामला 2014 का है। आरसीबी और मुंबई के बीच मैच खेला जा रहा था। पोलार्ड को आरसीबी के गेंदबाज मिशेल स्टार्क पर इतना गुस्सा आया की उन्होंने अपना बल्ला ही फेंक दिया। पोलार्ड और मिशेल स्टार्क के बीच आपस में हुई कहा सुनी के बाद पोलार्ड ने यह कदम उठाया।
 

25

क्यों फेंका बल्ला?
मिशेल स्टार्क ओवर में चौंथी गेंद फेंक रहे थे। उन्होंने बाउंसर फेंकी। इसके बाद स्टार्क ने पोलार्ड के पास आकर कुछ कहा। पोलार्ड ने स्टार्क को गेंदबाजी करने के लिए हाथ से इशारा किया। जब स्टार्क ने 5वीं गेंद फेंकी, इसपर पोलार्ड हट गए। इसके बावजूद स्टार्क ने गेंद फेंककर पोलार्ड के शरीर को निशाना बनाया। इससे पोलार्ड इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने स्टार्क की ओर बल्ला फेंक दिया।

35

हालांकि, दोनों में किसी को चोट नहीं आई। मैच के बाद पोलार्ड की फीस का 75% और स्टार्क की फीस का 50% जुर्माने के तौर पर काटा गया। 

45

अंपायर से नाराज होकर हवा में उछाल दिया था बल्ला
आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल में तो खराब अंपायरिंग से नाराज होकर पोलार्ड ने अपना बल्ला हवा में उछाल दिया था। इसके बाद वे क्रीज से बाहर खड़े हो गए। जब चेन्नई के ब्रावो गेंदबाजी करने आए तो वे क्रीज से दूर चले गए। इसके बाद अंपायर को उनसे बात करने जाना पड़ा। 

55

जब मैदान पर टेप लगाकर उतरे पोलार्ड 
2015 में आरसीबी के खिलाफ पोलार्ड की  क्रिस गेल के साथ झड़प हो गई। इसके बाद अंपायर ने बीच में हस्तक्षेप किया। यह पोलार्ड को पसंद नहीं आया। नाराज होकर पोलार्ड मैदान पर मुंह में टेप लगाकर लौटे और अंपायर के प्रति नाखुशी व्यक्त की। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos