क्यों फेंका बल्ला?
मिशेल स्टार्क ओवर में चौंथी गेंद फेंक रहे थे। उन्होंने बाउंसर फेंकी। इसके बाद स्टार्क ने पोलार्ड के पास आकर कुछ कहा। पोलार्ड ने स्टार्क को गेंदबाजी करने के लिए हाथ से इशारा किया। जब स्टार्क ने 5वीं गेंद फेंकी, इसपर पोलार्ड हट गए। इसके बावजूद स्टार्क ने गेंद फेंककर पोलार्ड के शरीर को निशाना बनाया। इससे पोलार्ड इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने स्टार्क की ओर बल्ला फेंक दिया।