इतनी गंदगी के बीच रहता हैं आईपीएल का ये खिलाड़ी, खुद फोटो शेयर करके किया खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) आखिरकार मैदान पर आ गए है। 3 मैचों में उन्होंने 106 रन बनाए हैं। गेल आईपीएल के उन खिलाड़ियों में से एक जिन्हें विदेशी ही नहीं बल्कि भारतीय लोग भी देखना बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं मैदान पर उनकी धांसू बैटिंग के साथ ही फैंस उनकी पर्सनल लाइफ में काफी इंटरेस्ट लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते है वर्ल्ड का टॉप क्रिकेटर अपने कमरे में गंदगी के बीच रहता हैं। ये हम नहीं बल्कि खुद गेल ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए लोगों को बताया है। उनके कमरे में सामान इस कदर बिखरा पड़ा है कि उन्हें पुशअप्स करने के लिए भी जगह नहीं मिल रही। 
(फोटो सोर्स - इंस्टाग्राम)

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2020 6:26 AM IST

17
इतनी गंदगी के बीच रहता हैं आईपीएल का ये खिलाड़ी, खुद फोटो शेयर करके किया खुलासा

आईपीएल 2020 (IPL2020)में किंग्स इलवेन पंजाब की डूबती नैया का बचाने धुंआधार बल्लेबाज क्रिस गेल मैदान पर आ गए है। सीरीज के शुरुआत में काफी समय तक वह पेट की समस्या से परेशान थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हो गए हैं।

27

क्रिस गेल एक मस्तमौला खिलाड़ी हैं। अपनी धुआंधार बैटिंग के साथ ही वह अपने फनी नेचर के लिए भी जाने जाते है। मैदान पर उनका डांस करना हो या फिर लंबे-लंबे छक्के लगाना, फैंस गेल के हर मूव्स के कायल है।

37

सोशल मीडिया पर गेल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके कमरे में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। हर जगह इतना सामना फैला है कि उन्हें पुशअप करने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है।

47

इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए क्रिस गेल ने खुद खुलासा किया कि जब वह अकेले होते है, तो इसी तरह उनका रूम गंदा होता है। 

57

हालांकि रूम का सामना हटा के उन्हें पुशअप करने की जगह तो मिल गई, लेकिन उनका गंदा कमरा देखकर फैंस भी हैरान है।
 

67

किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम दुबई के सोफीटेल द पाम होटल में रुकी है। पंजाब के प्लेयर भी कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट से होटल की कई तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं।

77

बता दें कि क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस समय पंजाब की टीम को भी अपने बेस्ट प्लेयर की सबसे ज्यादा जरुरत है और गेल की वापसी से टीम की उम्मीद एक बार फिर जाग गई है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos