अंबानी परिवार के टोने-टोटके से फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस ! स्टेडियम में ऐसे मंत्र पढ़ते देखी गई रिश्तेदार

स्पोर्ट्स डेस्क : नीता अंबानी (Nita Ambani) बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) के साथ अपनी टीम मुंबई इंडियंस का अहम प्लेऑफ मैच देखने यूएई पहुंची। उनकी उपस्थिति एक बार फिर रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के लिए लकी चार्म साबित हुई। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हारया और छठी बार फाइनल में क्वालीफाई किया। इस बीच मैच के दौरान नीता अंबानी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, लेकिन इस मैच में नीता नहीं बल्कि कोई और मंत्र पढ़ते नजर आया। दरअसल, नीता अंबानी मैच के दौरान अपनी टीम की जीत के लिए स्टेडियम में ही कुछ मंत्र पढ़ती नजर आती थी पर इस बार वो नहीं बल्कि उनकी रिश्तेदार किताब हाथ में रख मंत्रोच्चार करती दिखीं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2020 3:50 AM IST / Updated: Nov 06 2020, 11:09 AM IST

19
अंबानी परिवार के टोने-टोटके से फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस ! स्टेडियम में ऐसे मंत्र पढ़ते देखी गई रिश्तेदार

IPL के 13वें सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त दी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है। 

29

टीम की इस शानदार जीत से मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी बेहद खुश हैं। अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ मैच देखने आई नीता अंबानी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आई।

39

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिट्ल्स के बीच मैच में टीम के धुआंधार बॉलर जसप्रीत बुमराह ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर चार विकेट झटकर एक शानदार स्पैल डाला। यह आईपीएल में बुमराह का फेंका गया सबसे अच्छा स्पेल था। उनके बॉलिंग के समय नीता और आकाश भी उनको चीयर कर रहे थे।

49

मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल की सीरीज जीती है। यह छठी बार है जब वे आईपीएल के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले मुंबई 2019, 2017, 2015 और 2013 में चैंपियन बनी थी।

59

नीता अंबनी को अक्सर अपनी टीम के लिए भाग्यशाली माना जाता है क्योंकि वह अक्सर वह मैच के दौरान गुप्त मंत्रों का जाप करती देखी जाती थी। गुरुवार को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मैच में उन्हें किसी भी मंत्र का जाप करने की आवश्यकता नहीं थी।

69

मैच के दौरान नीता तो नहीं पर उनकी एक रिश्तेदार छोटी सी किताब हाथ में लेकर मंत्रों का जाप करती जरूर नजर आई, जिसे देख एक बार फिर फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे।

79

हालांकि मैच में मुंबई इंडियंस ने दिखा दिया कि उनकी टीम किस वजह से आईपीएस की बेस्ट टीम कहलाती हैं। शुरुआत से ही मुंबई ने मैच में अपनी पकड़ बना रखी थी। टॉस हारने के बाद भी पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 201 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। 

89

दिल्ली ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए थे। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। इसके बाद पावर प्ले के लगभग हर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का विकेट गिरा। हालांकि दिल्ली के पास अभी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। 6 नवंबर को जीतने वाली टीम के साथ उनका एक और  मैच होगा।
 

99
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos