कुछ इस तरह पति की बाहों में नजर आईं अनुष्का, पार्टी के बीच में ही दी कोहली को KISS

Published : Nov 06, 2020, 08:04 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के जन्मदिन पर लाखों-करोड़ों फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। इस बीच लोग उनकी पत्नि के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए हुए थे कि अनुष्का उनका बर्थडे कैसे मनाती हैं? आरसीबी की टीम के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद अनुष्का (Anushka Sharma) के साथ विराट डेट पर पहुंचे, इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक नजर आए। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

PREV
18
कुछ इस तरह पति की बाहों में नजर आईं अनुष्का, पार्टी के बीच में ही दी कोहली को KISS

5 नवंबर को विराट कोहली ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। देर रात उनके टीम मेंबर्स ने उनको सरप्राइज दिया और जोरदार बर्थडे सेलिब्रेट किया।

28

बर्थडे के दिन विराट और अनुष्का भी एक रोमांटिक डेट पर पहुंचे। अनुष्का ने खुद इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

38

कभी कोहली को किस करती, कभी उनकी बाहों में आंखें बंद कर उस मोमेंट को एंजॉय करती उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। 
 

48

ब्लैक कलर की आउटफिट पहने दोनों कमाल लग रहे हैं। इन फोटोज के शेयर करते हुए अनुष्का ने हार्ट इमोजी कैप्शन में दी है। वहीं, इस फोटो पर कई बॉलीवुड स्टार जैसे प्रियंका चोपड़ा, मोनी रॉय भी कमेंट कर चुकी हैं।

58

कोहली का ये जन्मदिन उनके लिए बहुत खास रहा, क्योंकि इस बार वो दो से तीन होने वाले हैं। वहीं, 4 साल बाद उनकी टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है। 
 

68

विराट कोहली की टीम का पहला प्लेऑफ 6 नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ भी मैच खेलना पड़ेगा।

78

इस बीच विराट कोहली के  जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें अनुष्का और विराट की गोद में एक नन्हा सा बच्चा दिखाई दे रहा थी। इस तस्वीर को देख कई लोगों ने सवाल किया कि क्या दुबई में विराट पिता बन चुके हैं?

88

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का जनवरी में परेंट्स बनने वाले हैं। अभी अनुष्का का सातवां महीना चल रहा है और वो पति के साथ दुबई में अपना टाइम स्पेंड कर रही हैं।
 

Recommended Stories