पंजाब के इस खिलाड़ी ने जड़ दिया इस IPL का पहला शतक, सचिन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

दुबई.  आईपीएल 2020 का 6वां मैच पंजाब किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर के बीच खेला गया। मैच पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम रहा। उन्होंने इस आईपीएल का पहला और अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा। राहुल ने अपनी पारी में 69 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 132 रन की पारी खेली। राहुल की इस पारी की मदद से पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बनाए। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2020 5:32 PM IST / Updated: Sep 24 2020, 11:20 PM IST

14
पंजाब के इस खिलाड़ी ने जड़ दिया इस IPL का पहला शतक,  सचिन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

केएल राहुल ने 16वें ओवर में छक्का और चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। इस आईपीएल में यह पहला शतक है। इसी के साथ उनके आईपीएल में दो शतक हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने आईपीएल में एक एक शतक लगाया। 

24

राहुल ने 2000 रन पूरे किए
राहुल ने आरसीबी के खिलाफ चार रन बनाते ही आईपीएल में 2000 रन बना लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के 32वें और भारत के 20वें बल्लेबाज हैं। 

34

राहुल सबसे कम पारी में 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने यह उपलब्धि 60वीं पारी में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने 63 पारियों में 2 हजार रन बनाए थे। 

44

गेल ने सबसे कम पारियों में बनाए 2 हजार रन
सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है। क्रिस गेल ने सिर्फ 48 पारियों में 2 हजार बनाए थे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos