19 साल की लड़की का डांस देख फिदा हो गया था मुंबई का ये बल्लेबाज, बड़ी दिलचस्प है ये लव स्टोरी

मुंबई. आईपीएल के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से मात दी। मुंबई की जीत में बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। सूर्य कुमार यादव ने 28 गेंद पर 47 रन बनाए। सूर्य कुमार के खेल की तरह ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है। वे 19 साल की लड़की का डांस देख अपना दिल दे बैठे थे। उस वक्त वे सिर्फ 22 साल के थे। बाद में उन्होंने उसी लड़की को अपना जीवनसाथी भी बनाया। आईए जानते हैं, उनकी लव स्टोरी..

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2020 12:59 PM IST / Updated: Sep 25 2020, 09:15 PM IST

16
19 साल की लड़की का डांस देख फिदा हो गया था मुंबई का ये बल्लेबाज, बड़ी दिलचस्प है ये लव स्टोरी

सूर्यकुमार यादव वाराणसी से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन पिता अशोक कुमार यादव भाभा रिसर्च सेंटर में कार्यरत हैं। वे 2000 में मुंबई शिफ्ट हो गए थे। सूर्य कुमार यादव की स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में ही हुई। 

26

सूर्य की मुलाकात देविशा के 2012 में हुई थी। दोनों मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में थे। सूर्य कुमार बीकॉम फर्स्ट ईयर में थे और देविशा भी स्कूल पास कर कॉलेज में पहुंची थीं। सूर्य का देविशा की तरफ पहली बार ध्यान एक पार्टी में गया। सर्य कुमार देविशा का डांस देखकर फिदा हो गए थे। हालांकि, देविशा उनकी बैटिंग की पहले से कायल थीं। 

36

इसके बाद दोनों की मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। उनका रिलेशन 5 साल तक चला। इसके बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली। देविशा साउथ इंडियन हैं। दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति रिवाजों से हुई। देविशा अभी डांसिंग कोच हैं।

46

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्य कुमार यादव ने बारात के लिए 28 लाख की कार भी खरीदी थी। बाद में इसपर 10 लाख रुपए खर्च कर देविशा के फेवरेट येलो कलर से पेंट भी कराया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी को 1.25 लाख रुपए की डायमंड रिंग भी गिफ्ट की थी। 

56

सूर्य कुमार यादव 2011 से आईपीएल खेल रहे हैं। सबसे पहले वे मुंबई के लिए खेलते थे। इसके बाद उन्हें 2013 में कोलकाता के साथ खेलने का मौका मिला। वे 2018 से वापस मुंबई के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 2018 में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 36 के औसत से 512 रन बनाए थे।

66

सूर्य कुमार यादव ने अब तक 87 आईपीएल खेले हैं। उन्होंने 28 के औसत से 1608 रन बनाए। उन्होंने 7 फिफ्टी भी लगाईं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos