IPL फाइनल के मैदान में उतरते ही रोहित शर्मा में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, मात्र 8 रन बनाकर बनाया ऐसा कीर्तिमान

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 कई मायनों में अलग है। जहां इस साल कोरोना की वजह से ये सीरीज दुबई में खेली गई, वहीं इस साल भी हर बार की तरह कई रिकॉर्ड बने। साथ ही कई सारे रिकॉर्ड टूटे भी। आईपीएल 2020 के फाइनल में जैसे ही मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा दिल्ली के खिलाफ मैदान में उतरे वैसे ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। रोहित शर्मा का ये दो सौवां मैच था। आईपीएल में दो सौ मैच खेलने वाले रोहित शर्मा दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ धोनी के नाम था। लेकिन अब इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा भी शामिल हो गए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2020 4:29 PM IST / Updated: Nov 10 2020, 10:40 PM IST

17
IPL फाइनल के मैदान में उतरते ही रोहित शर्मा में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, मात्र 8 रन बनाकर बनाया ऐसा कीर्तिमान

रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2020 का फाइनल मैच काफी महत्वपूर्ण रहा। ये उनका आईपीएल का दो सौ मैच था। इस मैच के साथ ही उन्होंने नया मुकाम हासिल किया। अभी तक वो इस लिस्ट में धोनी से पीछे चल रहे थे। 
 

27

चेन्नई सुपरकिंग्स के महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल में कुल 204 मुकाबले खेले हैं। उनके बाद अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा एड हो गए हैं।  

37

आपको बता दें कि ये रिकॉर्ड दुबई में बनना भी ख़ास ही है। ऐसा इसलिए कि रोहित शर्मा ने अपना 100वां मैच भी दुबई के इसी शेख जायद स्टेडियम में खेला था। ये मैच 2014 में खेला गया था।  
 

47

अब 6 साल बाद इसी मैदान में रोहित शर्मा ने अपना 200वां मैच खेला। ऐसे में ये रिकॉर्ड काफी स्पेशल हो गया।  रोहित शर्मा को वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से जाना जाता है। 

57

आईपीएल 2020 के फाइनल में रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। जैसे ही उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 8 रन बनाए वैसे ही वो आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी में शामिल हो गए।  

67

आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले वो मुंबई के अकेले खिलाड़ी हैं। उन्होंने बतौर मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर अभी तक तीन हजार से ज्यादा रन बनाएं हैं। 
 

77

बता दें कि 33 साल के रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। साथ ही आजतक आईपीएल के फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले भी वो पहले कप्तान हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos