सूर्य की मुलाकात देविशा के 2012 में हुई थी। दोनों मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में थे। सूर्य कुमार बीकॉम फर्स्ट ईयर में थे और देविशा भी स्कूल पास कर कॉलेज में पहुंची थीं। सूर्य का देविशा की तरफ पहली बार ध्यान एक पार्टी में गया। सर्य कुमार देविशा का डांस देखकर फिदा हो गए थे। हालांकि, देविशा उनकी बैटिंग की पहले से कायल थीं।