प्रेग्नेंसी के छठे महीने में आया अनुष्का शर्मा के चहेरे पर ऐसा ग्लो, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिखा ऐसा नूर

स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय कोरोना के बीच अगर कोई चीज लोगों को  मनोरंजन दे रही है तो वो है आईपीएल। होने नहीं होने को लेकर बना संशय खत्म हुआ और मैच काफी अच्छे से चल रहे हैं। इस बीच क्रिकेटर्स के मैदान के अंदर के परफॉरमेंस के साथ उनकी मैदान की बाहर की लाइफ भी काफी चर्चा में है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही अपने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। घोषणा के बाद विराट कोहली दुबई आ गए थे। लेकिन कुछ समय बाद अनुष्का भी सरप्राइज देने के लिए दुबई चली गई थी। अब अनुष्का ने अपने इंस्टा पर एक नई तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अनुष्का शर्मा के चेहरे का ग्लो साफ़ दिख रहा है। लोगों ने इस तस्वीर पर काफी कमेंट किया। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 5, 2020 8:48 AM IST

19
प्रेग्नेंसी के छठे महीने में आया अनुष्का शर्मा के चहेरे पर ऐसा ग्लो, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिखा ऐसा नूर

अनुष्का शर्मा ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है। इसमें खुले बालों में अनुष्का के चेहरे का ग्लो साफ़ दिख रहा है। खुले बालों में अनुष्का की इस तस्वीर पर लोगों ने काफी कमेंट किया। 
 

29

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आईपीएल से पहले ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। फिर काले रंग के डॉटेड टॉप ट्रेंड में आ गए थे। कई एक्ट्रेस ने इस तरह के ड्रेस में ही प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।  
 

39

कुछ दिनों बाद अनुष्का ने समुद्र किनारे अपनी एक फोटो शेयर की। इसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा था। जिस प्यार से उन्होंने अपना पेट पकड़ा था, वो लोगों को बेहद क्यूट लगा। 

49

 अनुष्का ने ब्लैक ड्रेस में पूल के अंदर की एक फोटो भी शेयर की। इसमें उनका पेट साफ़ नजर आया। तस्वीर के साथ अनुष्का ने मां बनने के अहसास को भी शेयर किया था। 

59

बता दें कि अनुष्का और विराट कोहली ने 2017 में शादी की थी। इससे पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने ही खुलकर कभी रिश्ते को माना नहीं था लेकिन साथ दिखाई देते ही रहते थे।  
 

69

इसके बाद अचानक ही दोनों ने अपनी शादी की खबर अपने फ़ैंस के साथ शेयर की। दोनों ने विदेश में जाकर शादी की थी। इनकी शादी टॉक ऑफ़ द टाउन बनी थी। 
 

79

फिलहाल विराट कोहली दुबई में आरसीबी को लीड कर रहे हैं। अनुष्का भी अभी दुबई में ही है। मैच में टीम के परफॉर्मेंस को लेकर कोहली पर साफ़ प्रेशर दिखाई दे रहा है रहा है। 
 

89

इस बीच बीते मैच में जब सुनील गावस्कर ने कोहली के प्रदर्शन से अनुष्का का नाम जोड़ दिया था तब अनुष्का ने इसका खुलकर विरोध करते हुए पोस्ट भी किया था। 

99

अब एक्ट्रेस और क्रिकेटर अपने आने वाले बच्चे का इन्तजार कर रहा है। जनवरी में नन्हे कोहली के आने का वेट दोनों के फैंस भी उतनी ही बेसब्री से कर रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos