रात 11 बजे बीवी को आई पति की याद, पंड्या के नाम शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: इन दिनों भारत में आईपीएल फीवर सर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि कोरोना की वजह से इस साल सीरीज का रंग-रूप बदल गया है। कई नए नियमों के बीच 2020 में यूएई में मैचेस खेले जा रहे हैं। साथ ही कोरोना के कारण कई क्रिकेटर्स इस बार फैमिली से दूर हैं।  इनमें से एक नाम है हार्दिक पंड्या का। नताशा ने कुछ समय पहले ही बेटे को जन्म दिया है। इस वजह से वो अपने बच्चे के साथ इंडिया में ही हैं। जबकि हार्दिक दुबई में मैच खेल रहे हैं। हालांकि, दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ जुड़े नजर आते हैं। इस बीच हार्दिक की वाइफ ने रात को 11 बजे अपने पति के साथ एक क्यूट सी फोटो शेयर की। लोगों को ये फोटो काफी पसंद आ रही है। उन्होंने जोड़ी को नंबर वन तक करार दे दिया। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2020 9:10 AM IST / Updated: Oct 08 2020, 03:19 PM IST

18
रात 11 बजे बीवी को आई पति की याद, पंड्या के नाम शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

नताशा ने रात को 11 बजे हार्दिक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसमें वो अपने पति की बाहों में नजर आई। तस्वीर के शेयर करते ही  लोगों ने इस जोड़ी पर कमेंट करना शुरू कर दिया।  

28

कुछ ने इसे क्यूट बताया तो एक यूजर ने लिखा कि शायद भाभी को भैया की याद आ रही है। वहीं इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने नेगेटिव कमेंट भी किये। 
 

38

बता दें कि नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। इसे देख कई लोगों को लगा कि वो दुबारा मां बनने वाली है। 
 

48

नताशा दुबई में मैच खेल रहे हार्दिक को बेहद मिस कर रही हैं। वो इंस्टा पर दोनों की फोटोज शेयर कर अपनी फीलिंग्स जाहिर भी करती रहती हैं। 

58

बेटे के कारण नताशा काफी बिजी रहती हैं। ऐसे में जब अगस्त्य सो जाता है तब जाकर वो अपनी स्किन केयर पर ध्यान देती हैं। खुद नताशा ने इसका खुलासा इंस्टा पर किया था। 
 

68

हाल ही में दो महीने के हुए अपने बेटे अगस्त्य के साथ नताशा ने तस्वीर पोस्ट की थी। दुबई से हार्दिक भी दोनों को काफी मिस कर रहे हैं। 

78

बता दें कि नताशा मूल रूप से सर्बिया की हैं। उन्होंने बॉलीवुड में  फिल्म सत्याग्रह से कदम रखा था। अभी वो मुंबई में सेटल हैं। 
 

88

नताशा और हार्दिक ने 1 जनवरी को अपने इंगेजमेंट की घोषणा की थी। इसके बाद लॉकडाउन में ही दोनों ने शादी की और कुछ ही समय बाद हार्दिक एक बेटे के पिता बन गए। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos