गूगल पर लड़कियां ढूंढ रही राहुल तेवतिया की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट, टिंडर ने कर दिया खुलासा: किसे डेट कर रहा जाट

स्पोर्ट्स डेस्क: कहते हैं ना कि किस्मत रातों रात भी बदल जाती है। कल तक शायद दुनिया के ज्यादातर लोगों को राजस्थान रॉयल्स के टीम मेंबर राहुल तेवतिया के बारे में जानकारी भी नहीं थी। लेकिन आज भारत में हर बच्चे-बच्चे के मुंह से उसका नाम सुना जा सकता है। रविवार को आईपीएल मैच में एक ही ओवर में 5 छक्के लगाकर चर्चा में आए तेवतिया के लिए वो पल लाइफ चेंजिंग साबित हुआ। जहां कुछ लोग इस सीजन को तेवतिया के करियर पर ग्रहण लगाने वाला बता रहे थे वहीं सिर्फ एक मैच के बाद अब वो चर्चा में हैं। उनकी चर्चा का आलम ये है कि लड़कियां उनका रिलेशनशिप स्टेटस चेक कर रही हैं। कई लोगों को अब जाकर पता चला कि ये जाट अभी तक कुंवारा है। जी हां, लोग जहां तेवतिया के रिलेशनशिप स्टेटस को चेक कर रहे हैं, वहीं टिंडर ने तो ट्वीट कर ही पूछ डाला कि क्या राहुल सिंगल हैं? इस पर राजस्थान रॉयल्स ने मजेदार जवाब दिया। आइये आपको दिखाते हैं कैसे आज लड़कियों के बीच चर्चा का विषय बन गया वो क्रिकेटर जो एक दिन पहले तक किसी की नजर में भी नहीं था.... 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2020 7:10 AM IST

18
गूगल पर लड़कियां ढूंढ रही राहुल तेवतिया की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट, टिंडर ने कर दिया खुलासा: किसे डेट कर रहा जाट

राहुल तेवतिया का रिलेशनशिप स्टेटस इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। टिंडर इंडिया ने इसे लेकर ट्विटर पर सवाल पूछा कि क्या वो सिंगल है? अपनी दोस्त के लिए पूछा। 
 

28

इस ट्वीट के जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी। उन्होंने इसपर रिप्लाई किया कि आप खुद राहुल से क्यों नहीं पूछ लेते? इसके बाद ट्वीट में राहुल को टैग कर दिया गया। 

38

टिंडर इंडिया ने इस बातचीत को यहीं खत्म नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स के ट्वीट पर उन्होंने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि इस सवाल का जवाब देश जानना चाहता है। 
 

48

राहुल तेवतिया एक ओवर में 5 छक्के के कारनामे के बाद ही चर्चा में आ गए। बीते कई सीजंस में उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था। ऐसे में इस सीजन को उनके करियर का आखिरी भी बताया जा रहा था। 

58

टिंडर इंडिया के इस ट्वीट ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा। कई लोगों ने एक के बाद एक इसपर ट्वीट किया। एक यूजर ने लिखा कि वो सिंगलथा लेकिन अब उसने मुझे राइट स्वाइप कर दिया है।  

68

बात अगर राहुल तेवतिया कि करें तो हरियाणा का ये जाट सिंगल है। उन्होंने 2013-14 में रणजी के जरिये डेब्यू किया था। इसके बाद 16-17 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में चमक बटोरी। 

78

2014 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने उनकी बोली लगाई। सबसे पहले उनकी नीलामी 10 लाख रूपये में हुई थी। इसके बाद 17 में वो पंजाब टीम में ख़रीदे गए थे। 

88

2018 में दिल्ली द्वारा ख़रीदे जाने के बाद फिर इस साल राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल किया, जो अब जाकर बिलकुल सही फैसला लग रहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos