मोहम्मद शमी की पीठ पर लोगों को दिखे अजीबोगरीब निशान, दर्दनाक थेरेपी के बाद हो गया है ऐसा हाल

Published : Oct 02, 2020, 05:46 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल में इस बार खिलाड़ी दुबई में मैच खेल रहे हैं। मैच के बाद खिलाड़ी एक्सरसाइज के साथ-साथ कई तरह की एक्टिविटीज करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिंग थेरेपी की फोटोज शेयर की थी। इस फोटो में खून के थक्कों के जरिये शमी अपनी बॉडी के गंदे खून को प्यूरीफाई करते नजर आए। कपिंग थेरेपी  लेने के बाद अब शमी की एक नई तस्वीर सामने आई है। इसमें वो स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। लेकिन तस्वीर में लोगों की नजर उनकी पीठ पर पड़ी। इसमें गोल-गोल निशान नजर आ रहे हैं। इसे देख लोगों ने उनकी खैरियत को लेकर सवाल कर दिया। 

PREV
18
मोहम्मद शमी की पीठ पर लोगों को दिखे अजीबोगरीब निशान, दर्दनाक थेरेपी के बाद हो गया है ऐसा हाल

मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की। इसमें वो पानी में स्विमिंग करते नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में रिकवरी लिखा। 
 

28

इस फोटो को शेयर करते ही लोगों की नजर उनकी पीठ पर पड़ी। इसमें गोल-गोल निशान नजर आए। ये निशान देख उनके फैंस परेशान हो गए और सवाल करने लगे। 

38

कई फैंस ने लिखा कि उनके पीठ पर ये निशान कैसा है? क्या उन्हें कुछ हो गया है? क्या वो ठीक हैं। हालांकि, आपको बता दें कि ये निशान चिंता करने वाले नहीं है। 

48

दरअसल, मोहम्मद शमी ने दुबई में कपिंग थेरेपी ली है। इसमें वैक्यूम के जरिये बॉडी में कप्स चिपकाकर शरीर का गंदा खून साफ़ किया जाता है। इससे बॉडी में ग्लो आता है। 

58

शमी ने यही ट्रीटमेंट लिया है। ट्रीटमेंट के बाद खून के थक्के जैसे निशान रह जाते हैं जो समय के साथ जाते हैं। शमी की पीठ पर उसी का निशान दिखाई दे रहा है। 

68

बता दें कि कपिंग थेरेपी लेते हुए शमी की फोटो पर इरफ़ान पठान ने चुटकी ले ली थी। उन्होंने लिखा था कि जब बॉल सीधे शरीर से टकराती है, तब ऐसा ही निशान पड़ जाता है।

78

मोहम्मद शमी ने ये थेरेपी डिप्रेशन से उबरने के लिए ली थी। उनका कहना था कि कोरोना के कारण उन्हें दुबई में क्वारेंटाइन होना पड़ा था। इस वजह से वो परेशान थे। अब इस थेरेपी से उन्हें आराम मिला है। 

88

अभी तक कई सेलब्स ने भी कपिंग थेरेपी ली है। इसमें टाइगर श्रॉफ की  गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी शामिल है। 

Recommended Stories