इस खिलाड़ी ने एक ओवर में लुटा दिए थे 37 रन, पकड़ लिया था माथा; ये हैं IPL इतिहास के 6 सबसे महंगे ओवर

Published : Sep 21, 2020, 06:23 PM ISTUpdated : Sep 21, 2020, 06:26 PM IST

दुबई. यूएई में आईपीएल की शुरुआत होते ही चौकों-छक्कों की बारिश भी होने लगी है। रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में इस आईपीएल का सबसे महंगा ओवर फेंका गया। दिल्ली की पारी के 20वें ओवर में पंजाब के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने एक ओवर में 30 रन दे डाले। उनके सामने बल्लेबाजी कर रहे थे मार्कस स्टोइनिस। स्टोइनिस ने 5 गेंद पर 27 रन बनाए। जब वे आउट हो गए तो आखिरी गेंद पर नार्टजे ने 3 रन बनाए। आईए जानते हैं कि पूरे आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे ओवर किसने फेंके। 

PREV
16
इस खिलाड़ी ने एक ओवर में लुटा दिए थे 37 रन, पकड़ लिया था माथा;  ये हैं IPL इतिहास के 6 सबसे महंगे ओवर

1- जब गेल ने एक ओवर में ठोक डाले 37 रन 
IPL के इतिहास में सबसे महंगा ओवर 2011 में फेंका गया था। इस ओवर में 37 रन बने थे। रन बनाने वाला बल्लेबाज और कोई नहीं क्रिस गेल थे। क्रिस गेल ने कोच्ची टस्कर्स केरला के प्रशांत परमेस्वरन के एक ओवर में 37 रन ठोक डाले थे। इस ओवर में   6, NB + 6, 4, 4, 6,  6, 4 रन बने थे। 

26

2- ये है आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर
2014 आईपीएल में सुरेश रैना ने पंजाब के गेंदबाज परविंदर अवाना के एक ओवर में 33 रन बनाए थे। इस ओवर में 6, 6, 4, 4, NB + 4, 4, 4 रन बने थे। 

36

3- रवि बोपारा ने दिए थे 33 रन
आईपीएल 2010 में 7वां मैच किंग्स इलेन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। मैच के एक ओवर में रवि बोपारा ने 33 रन दिए थे। उनके सामने बल्लेबाजी क्रिस गेल कर रहे थे। ऐसा था ओवर- 1, 6, 6, 6, 6, Wide + 4, Wide + 1, 1

46

4- क्रिस गेल ने जड़े 5 छक्के
2012 के आईपीएल के 21वां मैच पुणे वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था। बैंगलोर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गेल और सौरभ तिवारी ने राहुल शर्मा के एक ओवर में 31 रन ठोक डाले थे। इस ओवर में क्रिस गेल ने 5 छक्के जड़े थे। ऐसा था ओवर- 1, 6, 6, 6, 6, 6

56

5-  2017 में मुंबई इंडियन्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच मैच में फेंका गया ओवर आईपीएल के इतिहास का 5वां सबसे महंगा ओवर है। इसे अशोक डिंडा ने फेंका था। मुंबई के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने ओवर में 30 रन जड़े थे। ऐसा था ओवर  6, 6, 6, 4, 6, Wide, Bye

66

6- वीरेन्द्र सहवाग ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ एक ओवर में 30 रन जड़े थे। डेक्कन की तरफ की ओर से एंड्रयू सायमंड्स गेंदबाजी कर रहे थे। उनके एक ओवर में सहवाग ने 3 चौके और 3 छक्के जड़े थे। 

Recommended Stories