धोनी से शास्त्री तक...अधूरा रह गया बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ इन 8 खिलाड़ियों का प्यार

नई दिल्ली. आईपीएल का बुखार फैन्स के सिर चढ़ कर बोल रहा है। हम अपने पसंदीदा खिलाड़ी को ना सिर्फ मैदान पर देखना चाहते हैं, बल्कि करियर, संघर्ष और उनकी लव स्टोरी को जानना भी पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको 8 क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ इश्क अधूरा रह गया। वैसे तो क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा रहा है। शर्मिला टैगोर, नवाब पटौदी, युवराज सिंह हेजल कीच, विराट कोहली और अनुष्का, जहीर खान और सागरिका घाटे तमाम ऐसे उदाहरण हैं, जब दोनों का रिश्ता सफल बंदन में बंध गया। लेकिन कई प्रेम कहानियां अधूरी भी रह गईं। आईए जानते हैं, ऐसी ही अधूरी कहानियां...
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2020 11:57 AM IST / Updated: Sep 21 2020, 06:10 PM IST

18
धोनी से शास्त्री तक...अधूरा रह गया बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ इन 8 खिलाड़ियों का प्यार

1- जहीर खान और  ईशा शरवानी
भारत के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान की गेंदबाजी के अंदाज से वैसे तो ना जाने कितने लोग फिदा थे। लेकिन वे फिदा हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवानी पर। दोनों की मुलाकात 2005 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी। यहां एक कार्यक्रम में जहीर खान की निगाहें ईशा शरवानी पर टिक गई थीं। इसके बाद ईशा और जहीर खान को कई बार एक साथ देखा गया। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की। 

28

2- युवराज सिंह और किम शर्मा
युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से शादी कर सबको चौंका दिया था। लेकिन युवराज सिंह उन बल्लेबाजों में हैं, जिनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। एक समय ऐसा था जब युवराज का नाम मोहब्बतें फिल्म में नजर आईं किम शर्मा के साथ खूब चर्चा में रहा। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। बाद में युवराज सिंह जब किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले तो उनका नाम प्रीति जिंटा के साथ भी जोड़ा गया। लेकिन इन पर भी विराम लग गया। 

38

3-  महेंद्र सिंह धोनी और राय लक्ष्मी
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दक्षिण भारत की हीरोइन राय लक्ष्मी के अफेयर की चर्चाएं जमकर चलीं। आईपीएल 2008 में एक पार्टी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से दोनों का नाम जोड़ा जाने लगा। हालांकि धोनी ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि, राय लक्ष्मी ने जरूर कहा था कि वे और धोनी कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

48

4- विवियन रिचर्डस और नीना गुप्ता
विवियन रिचर्डस दुनिया के सर्वकालिक दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार हैं। अपने अंदाज से बौलरों में खौफ पैदा करने वाले रिचर्डस बॉलीवुड एक्ट्रेस की गुगली पर बोल्ड हो गए थे। दोनों की मुलाकात मुंबई की एक पार्टी में हुई थी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, विव शादीशुदा थे। इसलिए वे शादी नहीं करना चाहते थे। लेकिन वे नीना गुप्ता से भी संबंध नहीं तोड़ना चाहते थे। दोनों के प्यार की प्रतीक बनीं बेटी मसाबा। नीनी ने 1989 में बिना शादी किए मसाबा को जन्म दिया। मसाबा अब एक सफल फैशन डिजाइनर है। विव अभी भी अपनी बेटी से मिलने आते हैं। हालांकि, नीना ने दूसरी शादी कर ली। 

58

5- सौरव गांगुली और नगमा
बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपने बचपन के प्यार डोना गांगुली से लव मैरिज की है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब सौरव गांगुली और बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा के चर्चे हर तरफ होने लगे थे। दोनों की मुलाकात 1999 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान लंदन में हुई थी। इसके बाद 2 साल तक दोनों के अफेयर के चर्चे अखबारों और मैगजीनों में छपते रहे। वहीं, डोना और गांगुली के अलगाव की भी खबरें आने लगी थीं। हालांकि, बाद में खबरें आने लगीं कि सौरव के परिवार के हस्तक्षेप के बाद ब्रेकअप हो गया। हालांकि, गांगुली ने यह बात कभी नहीं स्वीकारी। वहीं, नगमा ने 2010 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका सौरव के साथ अफेयर था। 

68

6- रवि शास्त्री और अमृता सिंह
टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री 80 के दशक में चर्चित क्रिकेटर रहे हैं। ना सिर्फ खेल के चलते बल्कि लंबे कद और स्ट्राइल के चलते उनकी फैंस लिस्ट में लड़कियों के नाम भी थे। इस दौरान उनका नाम अमृता सिंह से जुड़ा। दोनों अकसर मिलते थे। भारतीय टीम के मैचों में अमृता सिंह मैदान पर भी नजर आती थीं। उसी वक्त एक फिल्मी मैगजीन ने दोनों की रोमांटिक तस्वीर अपने कवर पर छापी। इसके बाद रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में अपने अफेयर की बात स्वीकार कर ली। दोनों ने बाद में सगाई भी कर ली। हालांकि, 1990 में शास्त्री ने ऋतु सिंह से शादी की। वहीं, अमृता सिंह ने 10 साल छोटे सैफ अली खान से शादी कर ली। 
 

78

7- इमरान खान और जीनत अमान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान कभी बॉलीवुड की सबसे दिलकश अभिनेत्री जीनत अमान की गुगली पर बोल्ड हो गए थे। दोनों के अफेयर्स की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती थीं। चर्चा होने लगी थी कि जीनत बॉलीवुड छोड़कर इमरान की पाकिस्तानी दुल्हन बनने वाली हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जीनत ने मजहर खान से शादी कर ली। इमरान ने भी एक के बाद एक कर तीन शादियां की। 

88

8-   गैरी सोबर्स और अंजू महेंद्रू
चाहें क्रिकेट की बात हो या प्यार की वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी हमेशा चर्चा में रहते थे। 1966 दौरे पर आई वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने अखबारों में खूब चर्चा बटोरी। दरअसल, वेस्टइंडीज बल्लेबाज गैरी सोबर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री अंजू महेंद्रू का रिलेशन। उस वक्त अंजू की पहचान राजेश खन्ना की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर होती थी। तभी उनकी मुलाकात एक पार्टी में गैरी सोबर्स से हुई। इसके बाद मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। दोनों की शादी भी लगभग पक्की हो गई थी। लेकिन बाद में अंजू के परिवार वालों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों अलग हो गए। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos