IPL में शतक और हैट्रिक लेने वाले सिर्फ 3 खिलाड़ी हैं: रोहित शर्मा, शेन वॉटसन और सुनील नरेन। रोहित एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने 2009 में MI के खिलाफ हैट्रिक ली और बाद में उसी टीम के लिए शतक भी जड़ा।

नई दिल्लीः IPL में शतक भी और हैट्रिक भी! ये डबल धमाल करने वाले खिलाड़ी गिनती के हैं। पूरी हिस्ट्री में सिर्फ तीन। और उनमें से भारतीय सिर्फ एक - रोहित गुरुनाथ शर्मा। आज सब रोहित को मुंबई इंडियंस के 'हिटमैन' के तौर पर जानते हैं। लेकिन मज़े की बात ये है कि रोहित की IPL हैट्रिक मुंबई के ही ख़िलाफ़ आई थी। ये बात है 2009 की, जब रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उस मैच में डेक्कन चार्जर्स 146 रन बचा रही थी। 16वें ओवर में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने रोहित को गेंद थमाई। फिर क्या था! रोहित ने लगातार तीन गेंदों पर अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को चलता कर दिया। यही नहीं, अपने अगले ओवर में उन्होंने सौरभ तिवारी का भी विकेट लिया। उनका बॉलिंग फिगर था- 2 ओवर में सिर्फ़ 6 रन देकर 4 विकेट।

हैट्रिक तो मुंबई के ख़िलाफ़ थी, लेकिन उनका पहला शतक मुंबई इंडियंस के लिए ही आया। साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाए थे। इसके बाद 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ भी रोहित ने सेंचुरी जड़ी। रोहित के अलावा ये कमाल करने वाले दो और खिलाड़ी हैं - ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और वेस्ट इंडीज़ के सुनील नरेन।