5 स्टार होटल का नहीं, इस ठेले का खाना है कोहली का पसंदीदा, बचपन में प्लेट लेकर मांगते थे एक्स्ट्रा अचार

फूड डेस्क : टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर को हुआ था। इस साल वह अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली का ये जन्मदिन उनके लिए इस वजह से भी खास है क्योंकि 4 साल बाद उनकी टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है। विराट कोहली पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी लाइफस्टाइल को कई लोग फॉलो करते है। वो क्या खाते हैं, क्या पहनते है फैंस उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। फिटनेस के मामले में कोहली का जवाब नहीं है। लेकिन जब कोहली से उनकी पसंदीदा डिश के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जो जवाब दिया था उसने सभी को हैरान कर दिया था। कोहली को किसी फाइव स्टार होटल की फैंसी डिश नहीं बल्कि दिल्ली के ठेले पर मिलने वाले छोले भटूरे बहुत पसंद थे। अपने कॉलेज के दिनों में कोहली यहां पर अक्सर छोले भटूरे खाने आते थे और एक्स्ट्रा अचार की डिमांड भी करते थे।

Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2020 10:20 AM IST / Updated: Nov 05 2020, 03:04 PM IST

18
5 स्टार होटल का नहीं, इस ठेले का खाना है कोहली का पसंदीदा, बचपन में प्लेट लेकर मांगते थे एक्स्ट्रा अचार

छोले भटूरे सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े चाव से खाए जाते है। इसका मजेदार स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है और जब बात दिल्ली के फेमस रामा छोले भटूरे की हो, तो क्या ही कहना।

28

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी डाइट को लेकर हमेशा ही कॉन्शियस रहते हैं। लेकिन वो भी दिल्ली के इन छोले भटूरे के दीवाने हैं।

38

विराट कोहली के फेवरेट छोले-भटूरे की दुकान दिल्ली के तिलक नगर में है। इसका नाम है रामा छोले भटूरे। इस दुकान में विराट तब आते थे जब वो मशहूर क्रिकेटर नहीं थे।

48

बता दें कि कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका स्कूल- कॉलेज और क्रिकेट की ट्रेनिंग दिल्ली में ही हुई थी।

58

रामा छोले भटूरे की दुकान 23 साल पुरानी है। 13 साल पहले जब विराट कोहली यहां रहते थे तब वो लगभग हर वीकेंड ही यहां छोले भटूरे खाने आते थे।

68

यहां एक प्लेट भटूरे की कीमत 60-80 रुपए है। यहां के भटूरे इसलिए भी मशहूर है क्योंकि इसके अंदर पनीर की स्टफिंग की जाती है। पूरे दिल्ली में आपको इससे नर्म भटूरे नहीं मिलेंगे।

78

यहां पर छोलों को स्पेशल मसालों में पकाया जाता है। जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। यहां छोले-भटूरों के साथ हरी चटनी, गाजर और मिर्च के अचार भी सर्व किया जाता है। इसका स्वाद वाकई लाजवाब होता है।

88

इसी अचार को कोहली एक्स्ट्रा मांग मांगकर खाया करते थे। हालांकि अब डाइट की वजह से वो इसे खाना अवॉयड करते हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos