कभी इस कमी के कारण उड़ता था युजवेंद्र चहल का मजाक, लोगों से छिपाने के लिए करते थे ये काम

स्पोर्ट्स डेस्क: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के आईपीएल मैच जीतने के बाद मैन ऑफ़ द मैच बने युजवेंद्र चहल इस बार सीजन के सबसे चर्चित सितारे बने हुए हैं। आईपीएल से पहले डांसर धनश्री के साथ सगाई के बाद चहल की लाइफ में काफी बदलाव हुए हैं। युजवेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद चहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ से जुड़ी एक अनकही स्टोरी शेयर की है। चहल ने इंस्टा पर अपने टूटे दांत को लेकर एक पोस्ट किया है। हालांकि, ये पोस्ट उनके इंस्टा प्रमोशन का एक हिस्सा है। इसमें उन्होंने अपने टूटे दांत का जिक्र किया है। चहल का ये टूटा दांत 2018 में तब चर्चा में आया था जब क्रिकेटर रोहित शर्मा ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें दांत ढूंढने की सलाह दी थी। इसके बाद चहल के दांतों की काफी चर्चा हुई थी। लेकिन अब चहल ने ट्रीटमेंट के जरिये अपने दांत ठीक करवा लिए हैं। अपने इंस्टा पोस्ट पर चहल ने बताया कि कैसे इस दांत के कारण उनका कॉन्फिडेंस लो हो जाया करता था। लेकिन अब वो खुलकर हँसते हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Sep 23, 2020 7:18 AM IST

17
कभी इस कमी के कारण उड़ता था युजवेंद्र चहल का मजाक, लोगों से छिपाने के लिए करते थे ये काम

आईपीएल में आरसीबी के पहले मैच में जीत के सितारे रहे चहल की काफी चर्चा हो रही है। पहले मैच में मैन ऑफ़ द मैच का खिताब चहल ने जीता। 
 

27

इसके बाद उनकी मंगेतर धनश्री ने सोशल मीडिया पर इस मोमेंट को एन्जॉय करते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने लिखा कि साथ में खेले इस पहले मैच की ख़ुशी बयान नहीं कर सकती हैं। 
 

37

चहल ने भी अपने इंस्टा पोस्ट पर पहले मैच की ख़ुशी जाहिर की। इसके बाद अब चहल ने अपने लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट पर अपनी लाइफ के उस दौर का जिक्र किया है, जब उन्हें कॉंफिडेंट फील नहीं होता था। 

47

चहल ने अपने पोस्ट में अपने टूटे दांत का जिक्र किया है। दरअसल, पहले चहल के मुंह में साइड का एक दांत टूटा हुआ था। इस कारण अगर आप चहल के पुराने फोटोज देखेंगे तो वो अपना मुंह बंद रखकर फोटोज क्लिक करवाते थे। 
 

57

लेकिन रोहित शर्मा ने उनकी एक टूटी दांत वाली फोटो शेयर कर दी थी। साथ ही चहल से जल्द दांत ढूंढ लेने को कहा था। इस फोटो के कारण चहल का काफी मजाक बना था। 
 

67

अब चहल ने अपने दांत ठीक करवा लिए हैं। चहल ने पोस्ट में अपने दांतों के इलाज के लिए जिम्मेदार संस्था का जिक्र करते हुए उसका प्रमोशन किया है।  

77

साथ ही अपने फैंस को ये भी बताया कि कैसे इसकी वजह से उनका आत्मविश्वास कम हो गया था। लेकिन अब  इलाज के बाद वो पूरा ध्यान क्रिकेट पर दे रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos