ट्यूशन से लौट रही थी 13 साल की लड़की, हैवानों ने उसे झाड़ियों में खींच लिया

दुमका, झारखंड. जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 13 साल की छात्रा के साथ गैंग रेप और फिर मर्डर के मामले ने सरकार को झकझोर दिया है। इस मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक (Director General of police) को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट जारी किया है। बता दें कि आदिवासी किशोरी सुबह 7 बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी। लौटते समय करीब 9-10 बजे आरोपियों ने रास्ते से उसे उठाया और झाड़ियों के पीछे ले जाकर गैंग रेप किया। फिर मर्डर करके भाग गए। ग्रामीणों ने लड़की की लाश झाड़ियों में पड़ी देखी थी। इस घटना के बाद गांववाले आक्रोशित हो उठे थे। माना जा रहा है कि इस घटना में दो से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2020 9:54 AM IST

18
ट्यूशन से लौट रही थी 13 साल की लड़की, हैवानों ने उसे झाड़ियों में खींच लिया

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ अनिमेष नैथानी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है। दिन दहाड़े हुई  इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। घटनास्थल से तीन कंडोम मिले। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

28

एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आगे पढ़ें-पबजी खेल के जरिये 14 साल की लड़की को फंसाकर तीन युवक लगातार कर रहे थे गैंग रेप

38


भोपाल, मध्य प्रदेश.  पिछले दिनों राजधानी में 14 साल की लड़की के साथ लगातार गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने लॉकडाउन में 6th क्लास की बच्ची को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद सितंबर में एक युवक ने लड़की को मिलने बुलाया। इसके बाद से तीनों आरोपी उसके साथ गैंग रेप कर रहे थे। वे उसे ब्लैकमेल करके चुप रहने का दबाव बना रहे थे। मामला सामने आने के बाद बुधवार को अशोका गार्डन पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है। उसके कहने पर वो सितंबर में उससे मिलने गई थी। वो उसे लेकर रंभा नगर थाना क्षेत्र के गौतम नगर ले गया। वहां उसके साथ रेप किया। तीनों आरोपी फुजैल खान, रिजवान खान और फरहान अहमद रंभा नगर के रहने वाले हैं। आगे पढ़ें-15 दिन बाद जब कैद से निकली महिला, आपबीती सुनाते हुए कांपने लगी

48

यह मामला गुजरात के महीसागर जिले का है। इस महिला को दो लोगों ने 15 दिनों तक अपने कब्जे में रखा और लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए वो डरी हुई थी। लेकिन जब सब्र टूट गया, तो हिम्मत करके पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

58

यह मामला गुजरात के जामनगर का है। यहां 17 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने लड़की को नींद की दवा पिला दी थी। इससे उसे होश नहीं रहा। आगे पढ़ें-कमरे में अकेली थी 16 साल की बहन, खराब हो गई भाई की नीयत, जानकर भी चुप रही मां

68

यह मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पिछले दिनों सामने आया था। 16 साल की एक लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। शर्मनाक बात यह है कि बेटी ने जब मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। हालांकि अब मां और भाई दोनों जेल भेज दिए गए हैं। 

78

यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें- आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं

88

जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos