देवघर रोपवे हादसा : 45 घंटे 2500 फीट ऊंचाई पर अटकी रही जिंदगी, सेना के जवानों ने 46 लोगों को बचाया, चार की मौत

Published : Apr 12, 2022, 01:40 PM ISTUpdated : Apr 12, 2022, 02:26 PM IST

देवघर : झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में हुए रोप-वे हादसे में करीब 45 घंटे तक चला रेस्क्यू अब खत्म हो गया है। सेना के जांबाज जवानों ने त्रिकुट पर्वत पर हुए इस हादसे में दिन-रात एक कर वहां से एक-एक को निकाल लिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जबकि बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। तीसरे दिन मंगलवार को करीब सात घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद ऑपरेशन पूरा हुआ। आर्मी, एयरफोर्स और ITBP के जवानों ने हेलिकॉप्टर की मदद से 2500 फीट ऊंचाई पर लटकी जिंदगियों को खतरे से बाहर निकाल लिया है। देखें तस्वीरें...

PREV
15
देवघर रोपवे हादसा : 45 घंटे 2500 फीट ऊंचाई पर अटकी रही जिंदगी, सेना के जवानों ने 46 लोगों को बचाया, चार की मौत

करीब 45 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिकार देवघर में हुए रोप-वे हादसे में 46 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस ऑपरेशन के बाद सभी को कैंप ले जाया गया। जिनकी हालत खराब है, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 

25

प्रशासनिक अधिकारी और सेना के जवान कैंप कर रहे हैं। इस हादसे में बचाए गए कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिलाएं और बच्चियां भी इस हादसे का शिकार हुई हैं। कुछ घायलों को ICU में भर्ती किया गया है।

35

मंगलवार को रेस्क्यू के दौरान एक हादसा भी हो गया। रस्सी टूटने की वजह से एक महिला जमीन पर गिर गई। उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसकी वजह से ऑपरेशन कुछ देर के लिए रोक भी दिया गया था। ऊंचाई और तेज हवा के कारण रेस्क्यू करने में काफी परेशानिया भी आईं। 
 

45

मंगलवार को दो ट्रालियों के सटे होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू के दौरान एक जवान के पैर में चोट भी आई। सोमवार को सेना, एयरफोर्ट, ITBP और NDRF की टीमों ने 12 घंटे तक रेस्क्यू किया। शाम होते-होते 33 लोगों को तीन हेलिकॉप्टर और रस्सी के सहारे बचा लिया गया था। सोमवार शाम को रेस्क्यू के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण एक शख्स नीचे गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी। 

55

हादसा रविवार को हुआ तब हुआ था जब एक साथ कई ट्रॉलियों को रवाना कर दिया गया था। रोप-वे के केबल पर लोड बढ़ने से रोलर टूट गया था और इसके बाद तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गई थी। इसके बाद 48 श्रद्धालु ऊंचाई पर अटक गए और फिर बाद में उन्हें बचाने रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
 

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories