रेखा ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। रेखा ने कहा कि उन्हें मानसिकतौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जब वे इसका विरोध जतातीं, तो धमकाया जाता था। जब यह सब उनकी बर्दाश्त से बाहर हुआ, तो वे मायके आ गईं। रेखा भाजपा नेता गणेश मिश्रा की बेटी हैं। वे एक NGO चलाती हैं। गणेश मिश्रा खुद अपनी बेटी को लेकर डीएसपी से मिले थे। इसके बाद शनिवार को मामला दर्ज किया गया। यह तस्वीर फरवरी 2016 की है। महाशिवरात्रि पर डीके पांडेय परिवार के साथ शक्तिपीठ रजरप्पा पहुंचे थे। उन्होंने गले में सांप लपेटा था। इस पर प्रधान वन संरक्षक वन्य जीव रत्नाकर सिंह ने उन्हें नोटिस भेजा था।