ट्रैक्टर लेकर निकले धोनी किसानों के समर्थन में पहुंचे दिल्ली? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें


रांची (झारखंड). देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड को अनुमति मिल गई है। पंजाब हरियाणा और राजस्थान के हजारों किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने दिल्ली में सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो के जरिए यूजर दावा कर रहे हैं कि धोनी ने किसान ट्रैक्टर परेड का समर्थन किया है। वह अपने ट्रैक्टर  के साथ दिल्ली जा रहे हैं। पढ़िए क्या ही धोनी के ट्रेक्टर की हकीकत...

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2021 2:00 PM IST

15
ट्रैक्टर लेकर निकले धोनी किसानों के समर्थन में पहुंचे दिल्ली? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें


सोशल मीडिया पर बलराम मीणा नाम के यूजर ने लिखा है कि भारत के क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया किसान टैक्टर परेड का समर्थन!! अब भाजपाई अनपढ़ अंध भक्त धोनी को भी देशद्रोही और हिन्दू विरोधी घोषित कर देंगे।

25


वहीं फेसबुक और ट्विटर एक दूसरे यूजर ने भी धोनी की ट्रैक्टर की तस्वीर वायरल करते हुए यही बात लिखी है। अब धोनी का बीजेपी क्या कर लेंगे।

35

हालांकि, जब धोनी की इस तस्वीर की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह तस्वीर जून 2020 की है। लॉकडाउन के दौरान माही अपने रांची के फार्म हाउस में ट्रैक्टर के साथ नजर आए थे। इस तरह से हमारी जांच में यह तस्वीर भ्रामक निकली। सोशल यूजर धोनी की पुरानी तस्वीर को ट्रैक्टर परेड के नाम से वायरल कर रहे हैं।
 

45


बता दें कि ऐसी कोई खबर अभी तक मीडिया में नहीं आई है कि महेंद्र सिंह धोनी 26 जनवरी 2021 को आयोजित किसानों के ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे हैं। इसलिए एशिया नेट न्यूज इस तस्वीर की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।

55
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos