कब्रिस्तान पहुंचते ही महिला में बदल गया पुरुष का शव, चेहरे से कपड़ा हटाते ही दूर भागने लगे परिजन...

Published : Sep 06, 2020, 03:35 PM ISTUpdated : Sep 06, 2020, 03:55 PM IST

रांची, झारखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पुरुष के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन कब्रिस्तान लेकर गए थे। जब दफनाने से पहले शव के ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो पता चला कि यह शव महिला का है, जबक‍ि मौत पुरुष की हुई थी।  

PREV
15
कब्रिस्तान पहुंचते ही महिला में बदल गया पुरुष का शव, चेहरे से कपड़ा हटाते ही दूर भागने लगे परिजन...

डेड बॉडी देखते ही चीख उठे परिजन
परिजनों ने जैसे ही शव के ऊपर से कपड़ा हटाया तो वह चीख उठे, क्योंकि इसमें पुरुष की नहीं महिला की डेड बॉडी थी। परिवार ने कहा जब हमने अस्पताल को इसके बारे में खबर दी तो उन्होंने हमारी बात सुनने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन को इस बारे में बता दिया फिर कहीं जाकर हमे पुरुष का शव मिला। वहीं इस मामले में एसपी सिटी जमशेदपुर सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि  कब्रिस्तान में हंगामे की सूचना मिली थी, वहां जाकर देखा तो पता चला कि यह मामला डेड बॉडी बदलने का है।

25

ऐसे बदल गए महिला-पुरुष के शव
दरअसल, लापरवाही की हद पार करने वाला यह मामला रांची के ओरमांझी के एस्क्लेपियस अस्पताल का है, जहां के स्टाफ ने महिला-पुरुष के शवों की अदला-बदली कर दी। जो पुरुष का शव था उस पर महिला के नाम की पर्ची लगी हुई थी। वहीं जो महिला का शव था उस पर पुरुष के नाम पर्ची लगी थी। क्योंकि एक ही समय अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई थी। जिस व्यक्ति के शव को जमशेदपुर जाना था वह अस्पताल में ही रह गया और उसकी जगह दूसरी महिला का शव घरवालों को सौंप दिया।

35

कोरोना से हुई युवक की मौत
दरअसल, जमशेदपुर का रहने वाला मोहम्मद समीर अंसारी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसको रांची रेफर कर दिया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घरवाले मृतक का शव लेकर रविवार के दिन जमशेदपुर पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान पहुंचे थे।

45

मृतक महिला के घरवाले घंटों करते रहे इंतजार
वहीं जब काफी देर हो जाने के बाद मृतक महिला के घरवालों को शव नहीं मिला तो उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। फिर घंटो बाद जमशेदपुर से शव वापस आने के बाद परिजनों को महिला का शव दिया गया

55

इस घटना की जानकारी लगते ही झारखंड के मुख्यामंत्री ने इस घटना का संज्ञान लिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आदेश दिया।  मृतक के बड़े भाई अब्दुल हमीद ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका है कि कोरोना के नाम पर अस्पताल ने उनके परिवार को जमकर लूटा है।

Recommended Stories