देवल सहाय मेकॉन, CMPDI और CCLमें उच्च पदों पर रहे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को सीधे नियुक्तियां दीं। सहाय के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। सहाय का पहला नाम देवब्रत था। प्यार से लोग उन्हें देवल बुलाते थे। सहाय के बेटे अभिनव आकाश ने बताया कि उनके पिता को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि 9 अक्टूबर को उन्हें छुट्टी मिल गई थी। लेकिन 10 दिन पहले फिर से तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें फिर से अस्पताल ले जाना पड़ा। आगे पढ़ें-46 एकड़ में फैला है MS धोनी का फार्महाउस, जानिए इसकी खूबियां और देखिए तस्वीरें कैसे खेती करते हैं माही