फॉर्म हाउस में टहल रही थी धोनी की बेटी, तभी अचेत होकर चिड़िया नीचे गिरी..यह देखकर जीवा चिल्ला पड़ी-'पापा-पापा'

Published : Jun 10, 2020, 10:22 AM ISTUpdated : Jun 10, 2020, 10:27 AM IST

रांची, झारखंड. भारतीय टीम के धुरंधर क्रिकेटरों में शुमार रहे महेंद्र सिंह धोनी मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। खासकर इन दिनों वे अपनी बेटी जीवा के संग काफी फोटोज सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। लेकिन यहां मामला कुछ अलग है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी बेटी जीवा की एक कोशिश से बहुत खुश हैं। दरअसल, जीवा की समझदारी से एक चिड़िया की जान बच गई। उसने जैसे ही चिड़िया को अचेत होकर जमीन पर गिरते देखा, वो दौड़कर मम्मी-पापा के पास गई और यह बात बताई। धोनी और साक्षी ने चिड़िया को पानी पिलाया। चिड़िया को होश आते ही जीवा भी चहक उठी। यह घटना मंगलवार को धोनी के फॉर्म हाउस में घटी। साक्षी ने चिड़िया का यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  

PREV
16
फॉर्म हाउस में टहल रही थी धोनी की बेटी, तभी अचेत होकर चिड़िया नीचे गिरी..यह देखकर जीवा चिल्ला पड़ी-'पापा-पापा'

बताते हैं कि जीवा मंगलवार शाम को सिमलिया स्थित अपने फॉर्म हाउस में घूम रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि एक चिड़िया अचेत होकर जमीन पर गिरी। जीवा चिल्लाते हुए धोनी और साक्षी के पास गई। इसके बाद धोनी ने उस चिड़िया को उठाया और पानी पिलाया। कुछ देर बाद जब चिड़िया ने आंखें खोलीं, तो जीवा मुस्करा दी।
 

26

धोनी ने चिड़िया को एक बॉस्केट में रख दिया था। कुछ देर बाद चिड़िया उड़ गई। हालांकि यह देखकर जीवा थोड़ी उदास हुई। वो पंछी के बुलाने की मांग करने लगी। इस पर साक्षी ने उसे समझाया। यह पंछी कॉपर स्मिथ था। आगे देखिए खूबसूरत पंछियों की कुछ अन्य तस्वीरें

36

यह तस्वीर जयपुर राजस्थान में खींची गई। यह है इग्रेट यानी बगुला। इसकी चोंच लाल और गर्दन केसरिया होती है।

46

यह तस्वीर नोएडा में खींची गई। यह है नीली पूंछ वाली चिड़िया। यह मधुक्खियां खाती है।
 

56

पिंक गर्दन वाले राजहंस। यह तस्वीर मुंबई की है।

66

यह तस्वीर गुवाहाटी की है। यह है हॉर्नबिल। आमतौर पर यह एशिया, अफ्रीका और मलेशिया में पाया जाता है।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories