जमशेदपुर में हेल्थ मिनिस्टर शामिल हुए रथ यात्रा
लौहनगरी जमशेदपुर में रथ यात्रा के दौरान भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र इस्कान की रथ यात्रा रही। यह रथ यात्रा बिष्टुपुर राम मंदिर से निकली। राम मंदिर में प्रभु जगन्नाथ,भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा का भव्य श्रृंगार किया गया था। दोपहर दो बजे के बाद रथयात्रा बिष्टुपुर राम मंदिर से निकली गई। बिस्टुपुर के अलावा मानगो हनुमान मंदिर, बर्मामाइंस, परसुडीह के खासमहल जगन्नाथ मंदिर, नामदा बस्ती काली मंदिर से रथ यात्रा धूम-धाम से निकली गई। रथ की डोर खींचने के लिए भक्तों में होड़ देखी गई। मानगो से निकली गई रथ यात्रा में हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए।