झारखंड में धूम-धाम से निकली रथ यात्रा, राज्यपाल, सीएम और हेल्थ मिनिस्टर कार्यक्रम में हुए शामिल

रांची ( Ranchi). पूरे प्रदेश में रथ यात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकली। दोपहर के बाद प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भ्रमण पर निकले। प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने रथ भी खींचा। प्रभु जगन्नाथ के अपने भाई-बहन के साथ मौसीबाड़ी जाएंगे। ध्रुवा से निकली रथ यात्रा में राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। दोनों ने पूजा अर्चना भी की। जबकि जमशेदपुर में निकले रथ यात्रा में हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता शामिल हुए। 10 जुलाई को घूरती रथ यात्रा से वापस अपने स्थान पर विराजमान होंगे। दो साल बाद रथ यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। इधर, रथ यात्रा को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जगह-जगह पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 1, 2022 2:25 PM IST

15
झारखंड में धूम-धाम से निकली रथ यात्रा, राज्यपाल, सीएम और हेल्थ मिनिस्टर कार्यक्रम में हुए शामिल

रांची में सीएम और गवर्नर की पूजा
राजधानी रांची में भव्य तौर पर रथ यात्रा निकाली गई।  ध्रुवा स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकली रथ यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। सुबह से ही पूजा के लिए यहां भक्तों की भीड़ देखी गई। मंदिर के आस-पास मेला का आयोजन भी किया गया था। ध्रुवा से निकली रथ यात्रा में राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। दोनों ने पूजा अर्चना भी की। पूजा अर्चना के बाद रथ यात्रा निकाली गई। यहां से रथ को खींचकर प्रभु जगन्नाथ के मौसीबाड़ी तक पहुंचाया गया।

25

धनबाद में भी दिखी भक्तों की भीड़

धनबाद में भी रथ यात्रा भव्य तौर पर निकाली गई। यहां के रेलवे इंस्टिच्यूट स्थित मांझेरपाड़ा, हीरापुर हरि मंदिर, जगन्नाथ मंदिर धनसार समेत अन्य जगहों से रथ यात्रा निकली। प्रभु के दर्शन और रथ की डोर खींचने के लिए भारी संख्या में सड़कों पर भक्तों की भीड़ देखी गई।
 

35

जमशेदपुर में हेल्थ मिनिस्टर शामिल हुए रथ यात्रा
लौहनगरी जमशेदपुर में रथ यात्रा के दौरान भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र इस्कान की रथ यात्रा रही। यह रथ यात्रा बिष्टुपुर राम मंदिर से निकली। राम मंदिर में प्रभु जगन्नाथ,भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा का भव्य श्रृंगार किया गया था। दोपहर दो बजे के बाद रथयात्रा बिष्टुपुर राम मंदिर से निकली गई। बिस्टुपुर के अलावा मानगो हनुमान मंदिर,  बर्मामाइंस, परसुडीह के खासमहल जगन्नाथ मंदिर, नामदा बस्ती काली मंदिर से रथ यात्रा धूम-धाम से निकली गई। रथ की डोर खींचने के लिए भक्तों में होड़ देखी गई। मानगो से निकली गई रथ यात्रा में हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए।

45

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रथ यात्रा की धूम
राज्य के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्य तौर पर रथ यात्रा निकाली गई। चाईबासा,  मनोहरपुर, चाकुलिया, घाटशिला समेत अन्य जगाहों से धूम-धाम से रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा पर लाखों लोग शामिल हुए। हर तरफ जश्न का माहौल रहा 

55

10 जुलाई को वापस आएंगे भगवान

झारखंड में दोपहर में भगवान जगन्नाथ की ध्रुवा के मुख्य मंदिर से निकली रथयात्रा से नगर भ्रमण करने के बाद भगवान मौसीबाड़ी तक पहुंच चुके है। वहां से जगन्नाथ से 10 जुलाई को मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर तक वापस लाया जाएगा। पूरा कार्यक्रम शांति और बिना किसी अप्रिय घटना के पूरी हुई।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos