'डायन' के खौफ में दो परिवार के 4 लोगों पर टूटा मौत का कहर

Published : Jul 21, 2019, 02:07 PM IST

 हत्याकांड से पहले गांव में जन अदालत लगाई गई थी। यहां इन पर ओझाई और टोना-टोटका करने का आरोप लगाया गया। हत्या के बाद घटना को अंजाम देने वाले लोग गांव छोड़ कर भाग गए हैं।

PREV
15
'डायन' के खौफ में दो परिवार के 4 लोगों पर टूटा मौत का कहर
गुमला. झारखंड के गुमला में जादू-टोना के शक में दो परिवारों के चार लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात 3 बजे घटी। मामला सिसई थाना क्षेत्र के नगर सिसकारी गांव का है। मृतकों की पहचान चापा भगत (65) , उसकी पत्नी पीरी देवी (62) के अलावा सुना उरांव (65) और फगनी देवी (60) के रूप में की गई है। चारों गांव में झाड़-फूंक का काम करते थे। हमलावर चारों को घर से खींचकर अपने साथ आंगनबाड़ी केंद्र के पास ले गए और फिर गला रेंत दिया। हमलावर 10-12 थे। किसी भी गांववाले ने हमलावरों का विरोध नहीं किया। वे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे।
25
घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू पुलिस फोर्स के साथ सुबह 6 बजे घटना स्थल पहुंचे। एसपी अंजनी कुमार झा, बसिया एसडीपीओ दीपक कुमार, गुमला एसडीपीओ नागेश्वर प्रसाद सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे और गांववालों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस के मुताबिक, चापा भगत व पीरी झाड़-फूंक के साथ आलू-प्याज का धंधा करते थे। वहीं सुना उरांव झाड़-फूंक के साथ खेती बारी का भी काम करता था। वहीं फगनी देवी बेटे से अलग अकेले रहती थी।
35
सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड से पहले गांव में जन अदालत लगाई गई थी। यहां इन पर ओझाई और टोना-टोटका करने का आरोप लगाया गया। हत्या के बाद घटना को अंजाम देने वाले लोग गांव छोड़ कर भाग गए हैं। ज्‍यादातर घरों में ताला बंद है।
45
मृतक चापा भगत और उसकी पत्नी पीरी देवी।
55
मृतका फगनी देवी।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories