उज्जैन. सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ सपने अच्छे भविष्य की ओर संकेत करते हैं, जबकि कुछ भविष्य में आने वाली परेशानियों से आगाह करते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, कुछ सपने हमें धन प्राप्ति के संकेत भी देते हैं। इन संकेतों को समझकर हम जान सकते हैं कि हमें कब धन की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको धन लाभ से संबंधित कुछ सपनों के बारे में बता रहे हैं। इन सपनों का वर्णन स्वप्न ज्योतिष के अंतर्गत मिलता है।
जब कोई सपने में स्वयं को दियासलाई (माचिस) जलाते हुए देखता है तो उसे अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं।
210
सपने में अगर कोई किसी को पैसा उधार देता है तो उसे जल्दी ही उसे अपना रूका हुआ पैसा मिल सकता है।
310
जो व्यक्ति सपने में हीरे-जवाहरात या सोने के बर्तन देखता है, उसके घर में देवी लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती है।
410
जो व्यक्ति सपने में किसी को चेक लिखकर देता है, उसे विरासत में धन-संपत्ति मिलने के योग बनते हैं।
510
जो व्यक्ति सपने में कुम्हार को घड़ा बनाता हुआ देखता है, उसे धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।
610
जो व्यक्ति सपने में पका हुआ संतरा देखता है, उसे भी धन प्राप्ति होने के योग बनते हैं।
710
सपने में जिसके दाहिने हाथ पर सफेद सांप काट ले, उसे भी धन लाभ होने की संभावना रहती है।
810
सपने में स्वयं को फल या फूल खाते हुए देखना भी धन लाभ होने का ही एक संकेत है।
910
सपने में जिसे गड़ा हुआ सोना या कीमती चीजें दिखाई दे उसे भी अचानक बहुत सा धन मिल सकता है।
1010
जो व्यक्ति सपने में खेत में पके हुए गेहूं देखता है, उसे भी जल्दी ही धन लाभ हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।