उज्जैन. 5 जून, शनिवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष
फायदा- बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन करवाएं।
212
वृष
फायदा- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
312
मिथुन
फायदा- मकान से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में काम आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा।
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दें।
412
कर्क
फायदा- आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पुरानी गलतियां न दोहराएं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को कॉपी-पेन आदि चीजों का दान करें।
512
सिंह
फायदा- बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
612
कन्या
फायदा- सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ अच्छा होने वाला है।
नुकसान- अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया झंडे का दान करें।
712
तुला
फायदा- नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- आज आप जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
812
वृश्चिक
फायदा- आज बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।
नुकसान- वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप भी किसी से विवाद न करें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
912
धनु
फायदा- आज इनकम बढ़ने के योग हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
1012
मकर
फायदा- पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से बचें। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।
1112
कुंभ
फायदा- पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
नुकसान- जल्दबादी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। खर्च अधिक होगा। समझौता करने में ही भलाई है।
उपाय- किसी देवी मंदिर में सिंदूर का दान करें।
1212
मीन
फायदा- नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।