शुभ योग में हुई है अधिक मास की शुरुआत, राशि अनुसार क्या खरीदना रहेगा आपके लिए फायदेमंद

उज्जैन. 18 सितंबर, शुक्रवार से अधिक मास शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान विष्णु और कृष्ण की आराधना होती है। ग्रंथों का कहना है, पुरुषोत्तम मास में जो कुछ भी करें, उसे भगवान कृष्ण को समर्पित करके करें। जाप, पूजन, व्रत, दान से लेकर कोई वस्तु खरीदने तक आप सभी कुछ कृष्ण को समर्पित करते हैं, तो ये हमारे वैभव में बढ़ोतरी करने वाला होता है। इस महीने में राशि अनुसार खरीदी भी की जा सकती है। जानिए राशि अनुसार आपके लिए क्या खरीदना रहेगा शुभ…

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2020 2:51 AM IST

19
शुभ योग में हुई है अधिक मास की शुरुआत, राशि अनुसार क्या खरीदना रहेगा आपके लिए फायदेमंद

मेष और वृश्चिक - सम्पत्ति में निवेश, औजार, मशीनरी, वाहन आदि।
 

29

धनु और मीन - स्वर्ण-आभुषण, वस्त्र, विद्या अध्ययन की सामग्री।
 

39

कर्क - नए वस्त्र, चांदी के आभुषण, बर्तन, आरओ आदि।
 

49

मकर और कुंभ - लौह सामग्री, मशीनरी, औजार, श्रम क्षेत्र से जुड़ी चीजें।
 

59

मिथुन और कन्या - कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, संचार संबंधी, गणित संबंधी चीजें।
 

69

सिंह - आध्यात्मिक सामग्री, आवश्यकताओं वाली वस्तुएं, वाहन, मशीनरी।
 

79

वृष और तुला - वैभव बढ़ाने वाली सामग्री, रत्न, नए वस्त्र, आभुषण आदि।
 

89

शुभ योग में अधिक मास की शुरुआत
अधिक मास की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है, ये देवी लक्ष्मी का दिन है। उस समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र बहुत तीव्र फल देने वाला माना गया है। इस नक्षत्र में महीने की शुरुआत शुभ और शीघ्र फल देने वाली रहेगी। उत्तरा फाल्गुनी सम्मान और समृद्धि में भी तेजी से वृद्धि करता है, लेकिन अगर कुछ गलत काम करते हैं तो उसका बुरा फल भी उतनी ही तेजी से मिलता है। अधिक मास में किए गए वैभव संबंधी कार्य बहुत तेजी से परिणाम देने वाले होंगे।
 

99

धन, संतान सुख सहित सारे वैभव देता है पुरुषोत्तम मास
अधिक मास उस श्रेष्ठ समय में गिना गया है, जब हम भगवान के निकट जाने के प्रयासों में तेजी ला सकते हैं, स्वाध्याय और स्वभावगत परिवर्तनों से अपनेआप को परमशक्ति के पास ले जा सकते हैं। पुराण कहते हैं....
येनाहमर्चितो भक्त्या मासेस्मिन् पुरुषोत्तमे।
धनपुत्रसुखं भुकत्वा पश्चाद् गोलोकवासभाक्।।

अर्थात- पुरुषोत्तम मास में नियम से रहकर भगवान की विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तिपूर्वक उन भगवान की पूजा करने वाला यहां धन, पुत्र आदि के सुख भोगकर मृत्यु के बाद भगवान के दिव्य गोलोक में निवास करता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos