अप्रैल 2021 राशिफल: वृषभ खरीद सकते हैं नया वाहन, कर्क वालों को हो सकता है मानसिक तनाव, कैसा होगा आपका ये महीना

उज्जैन. अप्रैल 2021 में चैत्र मास 27 तक रहेगा। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र राशि बदलेंगे, जबकि राहु-केतु और शनि की अवस्था में कोई परिवर्तन नहीं होगा। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। जानिए राशि अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2021 3:30 AM IST

112
अप्रैल 2021 राशिफल: वृषभ खरीद सकते हैं नया वाहन, कर्क वालों को हो सकता है मानसिक तनाव, कैसा होगा आपका ये महीना

मेष
इस महीने में राहु, मंगल वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत परेशानियों के साथ होगी। 1 व 2 को आठवां चंद्रमा कष्टकारी रहेगा। इस समय दुर्घटना के योग बन रहे हैं। हेल्थ कमजोर रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 8 अप्रैल के बाद समय पक्ष का रहेगा। बिजनेस में उन्नति होगी। इस समय आप शांत चित्त रहकर बढ़िया काम करेंगे। जायदाद से जुड़े मामलों में विवाद हो सकता है। 13-14 को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व में में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। पीठ पीछे लोग आपकी बुराई करेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है। महीने का अंति सप्ताह अच्छा बीतेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आएगी।

212

वृषभ
इस महीने में राहु-मंगल वृष राशि का लग्न में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत मिली-जुली रहेगी। जरूरी कामों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेहनत का फल हाथों-हाथ मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। 13 व 14 अप्रैल को किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में भी तनाव की स्थिति बनेगी। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। 16-17 को चंद्रमा उच्च का होकर लग्न में रहेगा, जिससे स्वास्थ्य में फायदा होगा। रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी। आप सहज रूप से काम कर पाएंगे। इस समय चंद्र-मंगल की युति शुभ फल प्रदान करेगी। 24 के बाद आप विवाह आदि कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भागीदारी के कामों में फायदा होगा। अपनी क्षमता के अनुरूप आप बढ़िया काम करेंगे।

312

मिथुन
इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का दसवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। धन संबंधी मामलों में आपका निर्णय सही साबित होगा। अपने साहस के बल पर आप आगे बढ़ेंगे। सातवां चंद्रमा सुख-शांति प्रदान करेगा। 5 अप्रैल के बाद आप किसी अनावश्यक काम में अपना समय खराब करेंगे। मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। 8 से 15 अप्रैल के बीच घर व काम के बीच सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे। आप हर काम में फायदा-नुकसान देखकर ही फैसला करेंगे। घर की मरम्मत में कुछ ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। महीने के मध्य का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। काम में रूकावटें आ सकती हैं। पैसों से जुड़े मामलों में खींचतान बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर तलाश करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। 24 से 30 के बीच विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मनचाही सफलता भी इस दौरान मिल सकती है।

412

कर्क
इस महीने चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-मंगल वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अप्रैल के बीच का समय आपके लिए सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। भागीदारी के कामों में भी फायदा होगा। आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास नजर आएगा, जिससे आप सभी मामलों को अच्छे से हेंडल कर सकेंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों तरफ से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। 8 और 9 अप्रैल को समय थोड़ा विपरीत रह सकता है। ये समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा। संतान के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी कागज पर साइन करते समय बहुत ध्यान से पढ़ें। 15 अप्रैल के बाद एक बार फिर आपको कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। इस समय आप कोई अनुचित काम न करें तो बेहतर रहेगा। घरेलू उपयोग की कोई वस्तु खराब हो सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आशा के अनुरूप काम होने से आपको राहत महसूस होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। सकारात्मक सोच के साथ आप आगे बढ़ते जाएंगे।

512

सिंह
इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का छठे भाव में, शुक्र-सूर्य-बुध मीन राशि का आठवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर विश्वास न करें। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें। संतान की हरकतें आपके मान-सम्मान में कमी ला सकती हैं। 5 अप्रैल के बाद परेशानियां कुछ कम होंगी। महीने के दूसरे सप्ताह में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। भविष्य की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से रुका हुआ काम फिर से बन सकता है। 18 अप्रैल के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। साफ बोलने की आदत लोगों को आपके खिलाफ कर सकती है। आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में बिजनेस से संबंधित परेशानियां का हल निकाल लेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।

612

कन्या
इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का पांचवें भाव में सूर्य-शुक्र-बुध मीन राशि का सातवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जीएसटी आयकर संबंधित मामलों में पूछताछ हो सकती है। धर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। बुजुर्गों की तबीयत इस समय खराब हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त रहेगा। कोई नए सदस्य परिवार में आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। 8 और 9 अप्रैल को जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। आभूषण-कपड़े जैसी आरामदायक और मनोरंजन का सुख भी आपको इस समय प्राप्त होगा। 13 अप्रैल के बाद समय कुछ ठीक नहीं है। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा में कष्ट का योग है। 20 अप्रैल के बाद प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस समय आप को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। महीने के अंतिम दिनों में बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। यह समय पैसा कमाने के लिए ठीक है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

712

तुला
इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का चौथे भाव में, बुध-शुक्र-सूर्य मीन राशि का छठे भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। 3 और 4 अप्रैल को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार के विस्तार को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए खरीदी करेंगे। इस दौरान परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। मित्रों से किसी बात पर  विवाद हो सकता है। नुकसान से बचने के लिए सतर्क होना जरूरी है। 8 अप्रैल के बाद विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। अतिरिक्त आय के योग बन रहे हैं। 13 अप्रैल के बाद मन में शांति का भाव होगा। विरोधी शांत रहेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में यात्रा के दौरान कष्ट का अनुभव करेंगे। काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। इस समय जोखिम भरे काम ना करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवन साथी से टकराव हो सकता है। 29 और 30 अप्रैल को धन लाभ हो सकता है। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

812

वृश्चिक
इस महीने में चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि-गुरु मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अप्रैल के बीच सन्मुख चंद्रमा सफलतादायक और धनदायक साबित होगा। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए यह समय ठीक है। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 8 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। बिजनेस में बजट की समस्या सामने आएगी। 13 अप्रैल के बाद आपको कुछ नहीं उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आप पहले से ज्यादा रचनात्मक काम करेंगे और उसका बेहतर नतीजा भी आपको मिलेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका मूड कुछ ऑफ हो सकता है। अहंकार मैं आकर आप किसी का दिल दुखा सकते हैं। आपको कोई गुप्त समझौता इस समय करना पड़ेगा। हद से ज्यादा दूसरों पर भरोसा ना करें। 24 से 30 अप्रैल के बीच कोर्ट-कचहरी के कामों में गति आएगी। सिरदर्द की समस्या इस समय हो सकती है। अपनी वाणी पर आपको नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

912

धनु
इस महीने में शनि-गुरु मकर राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र-बुध मीन राशि का चौथे भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का  बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। घर में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। आप शांत रहकर पूरे मसले को सुलझा सकेंगे। इस समय निवेश करते समय सावधानी रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। परिवार जनों का साथ मिलेगा। कोई खुशखबरी इस समय मिल सकती है। 8 से 15 अप्रैल के बीच आपकी आय बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। बिजनेस में नए समझौते हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार के नए रास्ते खुल सकते हैं। 20 अप्रैल के बाद अधिकारियों से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। इस समय भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। नई जिम्मेदारी आने से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में आपको अपने किए  कामों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। करियर के लिए नए विकल्प की तलाश पूरी हो सकती है।

1012

मकर
इस महीने में शनि-गुरु मकर राशि का लग्न में, बुध-सूर्य-शुक्र मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु-चंद्रमा वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में आप कई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आर्थिक व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पूरा करने में लगे रहेंगे। नौकरी में कोई गलती आप से हो सकती है। 8 से 15 अप्रैल के बीच संपत्ति से जुड़े विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील इस समय होने के योग बन रहे हैं। भाइयों से वाद- विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी प्रियजन से संबंधित बुरी खबर मिलने से तनाव रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी कारण अपयश मिलने की संभावना बन रही है। इस समय ऐसा कोई काम ना करें जो आप की छवि को खराब कर सकता है। 24 से 30 अप्रैल के बीच वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों या परिवारजनों के साथ कोई सुखद यात्रा हो सकती है। महीने के अंतिम दिनों में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

1112

कुंभ
इस महीने में सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का  बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास पहले से बढ़ा हुआ रहेगा। मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। धन प्राप्ति का मौका लापरवाही के कारण हाथ से निकल सकता है। 8 से 15 के बीच आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नए संपर्कों का लाभ इस समय आपको मिलेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में किसी प्रियजन से विवाद हो सकता है। अनेक चुनौतियां इस समय आपके सामने आ सकती हैं। नौकरी में संतोषजनक स्थिति रहेगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम इस समय हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई अजनबी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। किसी की बातों में ना आए और ना ही भावनाओं में आकर कोई फैसला लें। अधिकारियों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

 

1212

मीन
इस महीने सूर्य-शुक्र-बुध मीन राशि का लग्न में, राहु-मंगल वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में समय अनुकूल रहेगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में सफलता और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मीडिया में काम करने वाले लोगों को इस समय बड़ी कामयाबी मिल सकती है। बिजनेस में नई तकनीक के उपयोग से धन लाभ होगा। 8 से 15 अप्रैल के बीच पेट से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। संतान की ओर से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। आपकी मेहनत का फल किसी और को मिलने से मन दुखी रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपकी दिलचस्पी सिर्फ पैसा कमाने में रहेगी। अचानक मेहमानों के आने से बजट बिगड़ सकता है। शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। सुखद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है। लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। इस समय आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos