मेष और मेष (ग्रह स्वामी- मंगल) ये मेहनती राशि है। अगर ये आपस में शादी करते हैं तो जीवन सुखी रहता है।
वृषभ और वृषभ (ग्रह स्वामी- शुक्र) ये दोनों प्रेम से रहते हैं। इनका विवाह शुभ रहता है।
मिथुन और मिथुन (ग्रह स्वामी- बुध) ये राशि शांत, लेकिन चिंतित रहती है। अगर ये दोनों शादी करते हैं तो सुख में कमी रहती है।
कर्क और कर्क (ग्रह स्वामी- चंद्र) अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनके बीच वाद-विवाद होता रहता है। चिंता बढ़ती है।
सिंह और सिंह (ग्रह स्वामी- सूर्य) कभी-कभी विवाद हो सकते हैं, लेकिन आमतौर जीवन सुखी रहता है।
कन्या और कन्या (ग्रह स्वामी- बुध) अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनके बीच असंतुष्टी का भाव रहता है।
तुला और तुला (ग्रह स्वामी- शुक्र) ये लोग अपने जीवन में मस्त रहने वाले होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।
वृश्चिक और वृश्चिक (ग्रह स्वामी- मंगल) इनके बीच विवाद ज्यादा होते हैं। चिंता और तनाव का सामना करना पड़ता है।
धनु और धनु (ग्रह स्वामी- गुरु) अगर इनकी शादी होती है तो जीवन सुखी रहता है।
मकर और मकर (ग्रह स्वामी- शनि) ये लोग सुखी रहते हैं, इनकी शादी सफल रहती है।
कुंभ और कुंभ (ग्रह स्वामी- शनि) ये राशि मेहनती होती है। अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनका जीवन आनंद में व्यतीत होता है।
मीन और मीन (ग्रह स्वामी- गुरु) इनका दांपत्य जीवन सुखी रहता है।
Asianet News Hindi