उज्जैन. 18 अक्टूबर, सोमवार को देवगुरु बृहस्पति मकर राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। मकर गुरु की नीच राशि है। मकर राशि में स्वामी शनि भी स्थित है। गुरु-शनि की ये जोड़ी 20 नवंबर तक बनी रहेगी। इसके बाद गुरु मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गुरु ग्रह की स्थिति भारत के लिए शुभ रहेगी। स्वतंत्र भारत की कुंडली के अनुसार देश की राशि कर्क है। गुरु के मार्गी हो जाने से भय की स्थिति खत्म होगी। जानिए राशि अनुसार किस राशि पर क्या असर होगा…
इस राशि के लोग योजनाओं में जरूरी बदलाव करें। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। भगवान विष्णु को पुष्पहार समर्पित करें।
212
अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। वाद-विवाद से बचें। भगवान विष्णु को सवा किलो घी चढ़ाएं।
312
परेशानियां कम करने के लिए किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। काम करते समय लापरवाही न करें। विष्णु जी की पूजा करें और फल चढ़ाएं।
412
आय बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कार्य स्थल पर भी विवाद करने से बचें। विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं।
512
नकारात्मकता से बचें। परिवार की मदद लेकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।
612
यह समय अपनी गलतियां सुधारने का है। करीबी लोगों को नजरअंदाज न करें, मिल-जुल कर रहें। विष्णु जी को शदह चढ़ाएं।
712
नुकसान की भरपाई के लिए किसी विशेषज्ञ की मदद लें। लापरवाही से बचें। गुरुवार को चने का दान करें और विष्णु जी को हल्दी चढ़ाएं।
812
रिश्तेदारों से संबंध सुधारने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के संबंध में सतर्क रहें। केले की जड़ में विष्णु प्रतिमा रखकर पूजन करें।
912
दोस्तों की मदद लेकर पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। विवाह संबंधी काम में बड़े लोगों से सलाह अवश्य लें। विष्णु जी केले चढ़ाएं।
1012
धर्म संबंधी कामों में दान करें। जरूरी कामों में एकाग्रता बनाए रखें। विष्णु को हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।
1112
असफल होने पर फिर से कोशिश जरूर करें। आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। सफलता जरूर मिलेगी। शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं।
1212
व्यर्थ कामों में समय बर्बाद न करें। जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करें। विष्णु जी को पीले वस्त्र चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।