उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी चाल और राशि बदलते रहते हैं। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब तब इसका व्यापक असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के लोगों पर भी पड़ता है। आने वाले महीने यानी अक्टूबर 2021 में भी कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस महीने में 4 ग्रह राशि बदलेंगे जिसमें बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य शामिल हैं। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। आगे जानिए कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि…
बुध ग्रह को तटस्थ ग्रह माना गया है। इसके अलावा बुध ग्रह वाणी, संचार और व्यापार के कारक ग्रह माने गये हैं। वक्री बुध 2 अक्टूबर को सिंह राशि से निकलकर वक्री अवस्था में कन्या राशि प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कन्या राशि में मार्गी हो जाएंगे।
24
ज्योतिष में मंगल ग्रह को उग्र माना गया है। मंगल ग्रह साहस और पराक्रम के कारक होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह का प्रभाव होता है वे बहुत ही आत्मविश्वास वाले व्यक्ति होते हैं। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। तुला राशि में मंगल का प्रवेश 22 अक्टूबर को होगा। जहां पर ये 5 दिसंबर तक रहेगा।
34
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। शुक्र का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में 2 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को शुक्र एक बार पुन: राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेगा।
44
सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होती है। तुला राशि में सूर्य का प्रवेश 17 अक्टूबर को होगा और यह ग्रह इस राशि मे 16 नवंबर तक रहेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।