उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित समय अंतराल के बाद हर ग्रह राशि बदलता है। उसके अनुसार ग्रहों का राजा सूर्य लगभग 30 दिन तक एक ही राशि में रहता है इसके बाद राशि चक्र में आगे बढ़ता है। इस समय सूर्य कुंभ राशि में है। ये ग्रह 14 मार्च की रात करीब 12 .13 पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 14 अप्रैल तक रहेगा। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खर मास शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च माने गए हैं, जबकि तुला राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। सूर्य के मीन राशि में से किस राशि पर क्या असर होगा, आगे जानिए…
इस राशि के लोग व्यर्थ विवादों से दूर रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। खर्च में वृद्धि होगी। बाएं नेत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है।
212
इस राशि वालों के आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी प्रमोशन तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी भी तरह के स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
312
काफी दिनों से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। आजीविका यानी रोजगार के नए साधन प्राप्त होंगे। सम्मान बढ़ेगा। सरकारी सेवा क्षेत्रों से लाभ मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी।
412
सूर्य का राशि परिवर्तन कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यों में उन्नति प्राप्त होगी। सुख-सम्मान प्राप्त होगा।
512
इस राशि पर सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाही न बरतें। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बेहतर रहेगा कि काम संपन्न करें और सीधे घर आएं। अत्यधिक उतार-चढ़ाव के बावजूद मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आर्थिक संकट की आशंका बन रही है।
612
सूर्य का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव होगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। साझेदारी में व्यापार से हानि हो सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
712
कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। इस अवधि के मध्य किसी को भी पैला उधार न दें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
812
शिक्षा और संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आ सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। प्रेम संबंधों के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कोई नन्हा सदस्य बढ़ सकता है।
912
मित्रों तथा संबंधियों से संबंधित कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सूर्य का प्रभाव किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएगा।
1012
धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन का शुभ फल आपको मिलेगा। नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। नई डील साइन करने के लिए भी समय ठीक है। भाई-बहनों से अच्छा तालमेल बनेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी।
1112
इस राशि के लिए सूर्य का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से संबंधित अशुभ फल मिल सकते हैं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करने होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
1212
हेल्थ को लेकर सावधान रहना पड़ेगा। मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सभी तरह के सुख प्राप्त होंगे। धन से संबंधित शुभ योग भी इस समय बन रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।