31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Published : Mar 03, 2022, 09:46 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सौर मंडल का हर ग्रह मानव जीवन पर असर डालता है। सभी ग्रह मानव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं। इसी प्रकार सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र प्रेम, रोमांस, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं को प्रभावित करता है। हमारा वैवाहिक जीवन कैसा होगा, इसका निर्धारण भी शुक्र ग्रह ही करता है। जब ये ग्रह किसी की कुंडली में अशुभ स्थिति में होता है तो लव लाइफ बर्बाद कर देता है और अगर शुभ हो तो वैवाहिक जीवन सुखमय और सफल रहता है। पिछले दिनों ये ग्रह राशि बदलकर मकर राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 31 मार्च तक रहेगा। कुछ राशि वालों को शुक्र का राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…  

PREV
14
31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

1. इस राशि के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव का स्वामी है और  इस  समय करियर और प्रसिद्धि के भाव यानि दशम भाव में स्थित है। 
2. इसके प्रभाव से इस राशि के लोगों को धन, संपत्ति जमा करने के कई अवसर मिलेंगे। रिश्तों के लिहाज से भी आप अपनों के साथ समय बिताएंगे। 
3. इस दौरान आप एक आदर्श साथी की तलाश कर रहे हैं तो वह तलाश खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
 

24

1. इस राशि  के लोगों के लिए शुक्र प्रथम और छठे भाव का स्वामी है और वह इस समय भाग्य स्थान यानि नवम भाव में स्थित है। इस दौरान आप अपने करियर में प्रगति करेंगे। 
2. शुक्र के प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। इस राशि के लोगों का झुकाव धार्मिक गतिविधियों और दान की ओर रहेगा। 
3. आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए अच्छी रहेगी, और आप अच्छा निवेश करने में सक्षम होंगे। आपको अपने स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है।
 

34

1. धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है और इस समय आपके दूसरे स्थान यानि धनस्थान पर स्थित है। 
2. शुक्र के मकर राशि में रहने के दौरान आर्थिक स्थिरता आएगी और आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन सुख से भरा रहेगा। 
3. स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावना है, और इसलिए आपको इस दौरान नियमित जांच करानी चाहिए। 
 

44

1. शुक्र के मकर राशि में रहने के दौरान कार्यालय में आपके काम की सराहना की जाएगी। यह समय अधिकारियों से धन और ध्यान आकर्षित करने में मदद करेगा। 
2. प्रेम संबंध फलने-फूलने वाले हैं। इस गोचर के दौरान आप अपना पैसा जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने में खर्च कर सकते हैं। 
3. स्वास्थ्य की दृष्टि से आप अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे और इस अवधि के दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
 

Recommended Stories