शनिवार को ये 5 चीजें खरीदने से बचना चाहिए, जानिए क्या है इसका कारण

Published : Aug 20, 2020, 04:29 PM IST

उज्जैन. शनिवार भगवान शनि का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा से शुभ फल प्राप्त होते हैं और बुरे दिन खत्म होते हैं। शनिवार से जुड़ी कई मान्यताएं भी हमारे समाज में चली आ रही हैं। इनमें से कोई मान्यताएं मनोवैज्ञानिक तो कुछ ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, जानिए शनिवार को कौन-सी चीजें नहीं खरीदना चाहिए…

PREV
15
शनिवार को ये 5 चीजें खरीदने से बचना चाहिए, जानिए क्या है इसका कारण

1. लोहे का सामान
ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव कुपित होते हैं। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। लोहे का दान करने से शनिदेव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है।
 

25

2. नहीं खरीदें तेल
इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।

35

3. नहीं खरीदे जूते-चप्पल
अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।
 

45

4. रसोई के लिए ईंधन
रसोई के लिए ईंधन, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थ आवश्यक माने जाते हैं। भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता माना गया है और ईंधन की पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है लेकिन शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित है। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

55

5. नहीं खरीदें झाड़ू
झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories