7 जुलाई को स्वराशि में प्रवेश करेगा बुध, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शानदार परिणाम

Published : Jul 02, 2021, 11:29 AM IST

उज्जैन. बुध ग्रह 7 जुलाई, बुधवार को वृष राशि से निकलकर अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेगा। ये ग्रह इस राशि में 25 जुलाई, रविवार तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध के मिथुन राशि में आने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इनमें से 4 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इसका बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इस अवधि में इन्हें शानदार परिणाम मिलेंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

PREV
14
7 जुलाई को स्वराशि में प्रवेश करेगा बुध, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शानदार परिणाम

मिथुन राशि
इस अवधि में धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

24

तुला राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में बॉस का समर्थन मिलेगा। आर्थिक लेन-देन के लिए समय शुभ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। 

34

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार में निवेश से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में रिश्ते मधुर होंगे। इस अवधि में नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अगर कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो समय शुभ है।

44

धनु राशि 
बुध के गोचर से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। वहीं व्यापारी जातकों को भी लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories