
मेष
इस महीने शुक्र तुला राशि का सातवे भाव में, सूर्य, केतु व बुध वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि, गुरु मकर राशि का दशवे भाव में रहेंगे। इस महीने बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। इस महीने आप पैसा कमाने के लिए नए-नए प्रयास करेंगे। महीने के शुरूआती दिनों में आपके अपने ही लोग धोखा कर सकते हैं। इस दौरान आप व्यर्थ की कहासुनी से बचें। मंगल की बारहवें भाव में स्थिति विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हारने नहीं देगी। पुराने मित्रों के मिलने से खुशी होगी और फायदा भी। इस महीने मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। संतान के भविष्य की चिंता कुछ कम होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आर्थिक समस्या हो सकती है। आपको खान-पान की आदतों में लापरवाही छोड़नी होगी। 24 दिसंबर के बाद सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। महीने के अंत में पैसा निवेश कर सकते हैं। शनि के दसवे भाव में होने से आपको करियर में नई राह मिलेगी। साझेदारी के काम में लाभ की स्थितियां बनेंगी। महीने के अंत में बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएंगे।
वृषभ
इस महीने में चंद्रमा राहु वृषभ राशि का लग्न में, शुक्र तुला राशि का छठे भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि-गुरु-मकर राशि का नवें भाव में, मंगल मीन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में सन्मुख चंद्रमा लाभकारी रहेगा। हालांकि बिजनेस में कढ़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अचानक उत्तम लाभ की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक और पारिवारिक कामों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी नौकरी वालों को इस समय विशेष फायदा होने के योग बन रहे हैं। यात्राएं सार्थक होंगी। सभी काम आराम से पूरे होंगे। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। महीने के मध्य में कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं, जिनकी वजह से मन में तनाव रहेगा। इस दौरान किसी से विवाद भी हो सकता है। 19 से 22 से बीच अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग कर पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जमीन, मकान खरीद सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन
इस महीने शुक्र तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का आठवें भाव में, मंगल मीन राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में ग्रह योगों के कारण फिजूलखर्ची तो होगी ही साथ ही बदनामी भी हो सकती है। 4 से 6 के बीच घरेलू मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। लंबे समय से चली आ रही चिंता से कुछ राहत मिल सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में कोई गंभीर लापरवाही हो सकती है, जिसके कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब रह सकता है। 14 के बाद नौकरी, निवेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। महीने का तीसरा सप्ताह थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में निराशा हाथ लगेगी, कर्ज भी लेना पड़ सकता है। महीने का अंतिम सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी वाले इस समय थोड़ा सावधान रहें। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
कर्क
इस महीने शुक्र तुला राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल मीन राशि का नवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में किसी बात पर आपका मूड ऑफ हो सकता है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिलेगा। किसी से वाद-विवाद होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। दैनिक कामों में समय निकलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में रोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। बिजनेस से जुड़े काम बड़ी तेजी से होंगे। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। 15 दिसंबर को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। तीसरे सप्ताह में संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 19-21 के बीच कोई अप्रिय घटना घट सकती है। पति-पत्नी में सहयोगात्मक रवैया रहेगा। महीने के अंत में किसी महापुरुष से मुलाकात हो सकती है। इस समय आप पैसों का दुरुपयोग करने से बचें। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी पर अधिक भरोसा न करें।
सिंह
इस महीने शुक्र तुला राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का छठे भाव में, मंगल मीन राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृष राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में राजनीति और न्यायालय से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा और विरोधी परास्त होंगे। इस समय नजदीक के लोगों से थोड़ा बचकर रहें। 8 दिसंबर को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। कोई खुशखबर मिल सकती है। सरकारी काम गति पकड़ेंगे। कमीशन और कपड़ा व्यापार में मुनाफा होगा। इंटरव्यू में सफलता के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। तीसरे सप्ताह का समय शांतिदायक रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आप समय पर अपना काम कर पाने में सफल रहेंगे। पुराना विवाद इस समय हल हो सकता है। सिर्फ भाग्य के भरोसे न बैठें, थोड़ी मेहनत भी जरूरी है। महीने के अंतिम सप्ताह में धार्मिक कार्यक्रम में भारी खर्च हो सकता है। बिजनेस को लेकर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को फायदा होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
कन्या
इस महीने शुक्र तुला राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का पांचवें भाव में, मंगल मीन राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में सरकार से जुड़े आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाओं पर अमल करेंगे। कोई बड़ा आर्डर भी इस समय आपको मिल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में आप अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। ये समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। कोई नजदीक का व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। 15 दिसंबर को धन हानि के योग बन रहे हैं। महीने के तीसरे सप्ताह मे पारिवारिक विवाद के कारण तनाव रहेगा। अपने अधिकारों के लिए आपको लड़ना होगा। किसी की मध्यस्ता से विवाद का अंत होगा। 24 से 31 दिसंबर के बीच आपकी योजनाओं पर पानी फिर सकता है। सारे काम एकाएक रूक जाएंगे। अड़ियल रवैया आपको ले डूबेगा। इस समय थोड़ा शांति से काम लें तो बेहतर रहेगा।
तुला
इस महीने शुक्र तुला राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का चौथे भाव में, मंगल मीन राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आठवां चंद्रमा घातक रहेगा। पैसों के मामले में सोच-विचार कर ही कोई निर्णय लें। किसी खास काम के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। 4 से 6 के मध्य समय अनुकूल रहेगा। कठिन परिश्रम से आप सफलता प्राप्त कर लेंगे। 7 दिसंबर को आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में कुछ मामलों में असफल हो सकते हैं। संतान पक्ष के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। इस समय मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। 19 से 21 के बीच मन में चल रही उहापोह समाप्त होगी। कानूनी मसले पर किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। करियर को लेकर सही मार्गदर्शन मिलेगा। महीने का अंतिम सप्ताह सुख-संपन्नता के साधन जुटाने में खर्च होगा। छोटी-छोटी यात्राएं इस समय हो सकती हैं। संतान के विवाह को लेकर चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक
सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि-गुरु मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृष राशि का सातवें भाव में, शुक्र तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 2-3 दिसंबर को कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। इस समय परिवार में कलहकारी माहौल रहेगा। आता हुआ पैसा अटक जाएगा। 4 दिसंबर के बाद स्थितियां बदलेंगी। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। तमाम व्यस्तताओं के बाद भी परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। करियर को लेकर नई योजना बन सकती है। 11-12 को बिजनेस में लाभ का ग्राफ तेजी से नीचे गिरेगा। इस दौरान शत्रु भी हावी होने की कोशिश करेंगे। 19-21 दिसंबर के बीच आपके गुस्से के कारण बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। आप न चाहते हुए भी विवादों से घिर जाएंगे। महीने के अंत में कही घूमने का योग बनेगा। इस समय पैसों के मामले पर किसी पर भरोसा न करें। निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
धनु
इस महीने शनि-गुरु मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि के छठे भाव में, शुक्र तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि के बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में पति-पत्नी में प्रेमभाव बढ़ेगा। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। 4 से 6 बीच काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। करियर में संघर्ष रहेगा, लेकिन आपको कामयाबी मिलेगी। 8 से 15 के बीच विरोधी खुलकर आपने सामने आएंगे, लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आप परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे। 13-14 को हेल्थ को लेकर थोड़े सावधान रहें। नौकरी, प्रमोशन, इंक्रीमेंट से जुड़े शुभ समाचार इस समय मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। 17 से 25 दिसंबर के बीच पैसों आवक बनी रहेगी और खर्च भी अधिक होगा। खरीदारी के लिए ये समय उत्तम है। तकनीक का उपयोग कर आप बिजनेस में अपने साथियों से आगे निकल जाएंगे। महीने का अंतिम समय मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा और तनाव खत्म होगा।
मकर
इस महीने शनि-गुरु मकर राशि का लग्न में, मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, शुक्र तुला राशि का दसवें भाव में, सूर्य-केतु-बुध वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। समय सामान्यत: अच्छा व्यतीत होगा। मन में अच्छे और नए-नए विचार आएंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। इस समय फिजूलखर्ची से बचें। पेंडिंग पड़े काम पूरे होंगे। 8 दिसंबर के बाद किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के लिए भी ये समय ठीक है। शुक्र का स्वयं की राशि तुला में दसवें भाव में परिभ्रमण आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस समय अचानक पेट या सिर दर्द की समस्या हो सकती है। 17-18 को सन्मुख चंद्रमा सुखी जीवन का कारक बनेगा। 19 के बाद मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। 22-23 को आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। 24 के बाद समय ठीक नहीं है। दूसरों की तरक्की देखकर आपके मन में जलन की भावना आएगी। दुश्मन आपके निशाने पर होंगे। इस समय आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
कुंभ
इस महीने मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-चंद्रमा वृष राशि का चौथे भाव में, शुक्र तुला राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में राहु-चंद्रमा की युति ग्रहण योग बना रही है। इस वजह से आता हुआ पैसा अटक सकता है। इस समय धन संबंधी मामलों में किसी पर विश्वास न करें। ब्लड प्रेशर के मरीजों को इस समय सावधान रहने की जरूरत है। 7 दिसंबर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 8 से 10 दिसंबर के बीच समय ठीक नहीं है। ये समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कोई आपको धोखा देने की कोशिश करेगा। 17 दिसंबर के बाद गुरु-शनि- और चंद्रमा की युति खर्च में वृद्धि करवाएगी। इस समय आप निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही निर्णय लें। महीने के अंतिम सप्ताह में काम में लापरवाही घातक साबित हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन
इस महीने मंगल मीन राशि का लग्न में, चंद्रमा-राहु वृष राशि का तीसरे भाव में, शुक्र तुला राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आपको लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। समय का दुरुपयोग होगा। कोई खास व्यक्ति आपसे दूर जा सकता है। 5 दिसंबर के बाद जीवन की गाड़ी पुन: पटरी पर आएगी। इस समय आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। महीने का दूसरा सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस समय आप दान-पुण्य में रुचि दिखाएंगे। ईश्वर आराधना में मन लगेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शत्रु और विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। 16 दिसंबर को चंद्रमा के साथ दसवें भाव में सूर्य के साथ परिभ्रमण शुभ रहेगा। यह गोचरीय स्थिति करियर में स्थायित्व दिलाएगी। 20 दिसंबर के बाद पेट या आंतों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है। महीने के अंतिम समय में चौथा चंद्रमा घातक रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है या कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।