छोटी अंगुली को अलग ना कर पाना
जो लोग अपनी छोटी अंगुली को बाकी अंगुलियों से अलग नहीं कर पाते हैं, वे बहुत ही रूटीन और व्यवस्थित जीवन जीते हैं। ये सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। ये बहुत ही भरोसेमंद और वफादार होते हैं यानी बेहतर कंपैनियन साबित होते हैं।
इसके विपरीत जो लोग अपनी छोटी अंगुली को अलग कर पाते हैं, उन्हें अपने जीवन में बदलाव पसंद होते हैं। एक रूटीन और व्यवस्थित जीवन इन्हें नाखुश कर देता है। ये बहुत ही एडवेंचरस होते हैं। हालांकि ये कई बार बहुत जल्दी किसी चीज से बोर हो जाते हैं।