उज्जैन. किसी भी जातक की कुंडली का सप्तम भाव विवाह और वैवाहिक जीवन से संबंधित होता है। इस भाव के आधार पर किसी भी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन की भविष्यवाणी की जा सकती है। यहां जानिए सप्तम भाव के आधार किसी स्त्री का वैवाहिक जीवन कैसा हो सकता है –
मेष
यदि किसी कुंडली का सप्तम भाव मेष राशि का है तो उसका जीवन साथी भूमि, भवन और कई सम्पतियों का मालिक होता है। इनका वैवाहिक जीवन सुखी और समृद्धिशाली रहता है।
212
वृष
जिनकी कुंडली के सप्तम भाव में वृष राशि स्थित है, उनका पति सुन्दर और गुणवान होता है। वृष राशि का सप्तम भाव होने से साथी मीठा बोलने वाला और पत्नी की बात मानने वाला होता है।
312
मिथुन
यदि किसी की कुंडली में सप्तम भाव मिथुन राशि का है तो उस कन्या का पति दिखने में सामान्य, समझदार और अच्छे विचारों वाला होता है। इनका जीवन साथी चतुर व्यवसायी होता है।
412
कर्क
जिनकी कुंडली का सप्तम भाव कर्क राशि का है, उनका जीवन साथी सुन्दर रंग रूप वाला होता है। इनका पति घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करता है।
512
सिंह
यदि कुंडली का सातवां भाव सिंह राशि का हो तो स्त्री का पति खुद की बात मनवाने वाला होता है, लेकिन ईमानदार होता है। ईमानदारी के कारण समाज में प्रतिष्ठा मिलती है।
612
कन्या
जिस लड़की की कुंडली के सप्तम भाव में कन्या राशि हो, उसका पति आकर्षक व्यक्तित्व वाला और गुणवान होता है। ऐसी लड़की का जीवन विवाह के बाद और अधिक अच्छा हो जाता है।
712
तुला
किसी की कुंडली में सप्तम भाव तुला राशि का हो तो इस स्थान का स्वामी शुक्र है। शुक्र के प्रभाव से इनका पति शिक्षित और सुन्दर होगा। जीवन साथी हर समस्या में पत्नी का साथ देने वाला होगा।
812
वृश्चिक
जिन लड़कियों की कुंडली का सप्तम भाव वृश्चिक राशि का है, उन्हें राशि स्वामी मंगल के प्रभाव से सुशिक्षित पति की प्राप्ति होती है। इनका जीवन साथी कठिन परिश्रम करने वाला होता है।
912
धनु
जिस स्त्री की कुंडली में सप्तम भाव धनु राशि का है, उसका पति स्वाभिमानी होता है। ऐसी कन्या का जीवन साथी सामान्य परिवार का होता है और सामान्य जीवन व्यतीत करता है।
1012
मकर
यदि किसी लड़की की कुंडली का सप्तम भाव मकर राशि का है तो उसका जीवन साथी धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि रखता है। इनका विश्वास दिव्य शक्तियों में अधिक रहता है।
1112
कुंभ
यदि कुंडली का सप्तम भाव कुम्भ राशि का है तो जीवन साथी आस्थावान और सभ्य होता है। ऐसी लड़की का वैवाहिक जीवन भी मधुर होता है और सभी सुख-सुविधाओं वाला होता है।
1212
मीन
कुंडली का सप्तम भाव मीन राशि का होने पर स्त्री का पति गुणवान और धार्मिक होता है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। कार्य क्षेत्र में शिखर तक पहुँचते हैं और परिवार में सम्मान पाते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।