ऐसे सपने आए तो समझिए भविष्य में हो सकती हैं हेल्थ और पैसों से जुड़ी परेशानियां

Published : May 15, 2021, 10:18 AM IST

उज्जैन. स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। कई सपनों को शुभ तो कई सपनों को अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इन सपनों के दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए उन सपनों के बारे में…

PREV
13
ऐसे सपने आए तो समझिए भविष्य में हो सकती हैं हेल्थ और पैसों से जुड़ी परेशानियां

जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बहुत सारे जानवरों को एक साथ देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। आने वाले समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे सपने आने पर सेहत को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।

उपाय
इस सपने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
 

23

सपने में काली बिल्ली देखना
सपने में भी काली बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता है। काली बिल्ली का सपना अशुभ फलदायी होता है। सपने में काली बिल्ली देखना किसी अनहोनी का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर आपको शारीरिक या फिर मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है।

उपाय
सपने में यदि काली बिल्ली दिखाई दे तो शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए।
 

33

कपड़े पर पीला दाग देखना
यदि आप सपने में कोई ऐसा कपड़ा देखते हैं जिसमें पीला दाग लगा हो तो यह धन हानि का सूचक माना जाता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो धन संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए।

उपाय
सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए और लाल कपड़ा चढ़ाना चाहिए।
 

Recommended Stories