Published : Jun 06, 2021, 09:15 AM ISTUpdated : Jun 06, 2021, 01:12 PM IST
उज्जैन. 10 जून, गुरुवार को होने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 01:42 से शुरू होगा जो शाम 06:41 पर समाप्त होगा। इस सूर्य ग्रहण को उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जाएगा। भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस राशि और नक्षत्र में लग रहा है ग्रहण
10 जून को होने वाला ग्रहण वृष राशि में लग रहा है, जो शुक्र ग्रह की राशि है। ये सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा और इस नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन लगने वाला ग्रहण वृष राशि के साथ-साथ इन 4 राशियों को भी परेशान कर सकता है। जानिए कौ-सी हैं वो राशियां…
वृष राशि
ग्रहण के कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने करियर और सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। बचत कर पाना मुश्किल होगा। किसी भी दीर्घावधि में निवेश न करें।
25
मिथुन राशि
व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश करना हानि का सौदा हो सकता है। ग्रहण के प्रभाव से आपको अकस्मात लाभ या हानि हो सकती है। किसी भी तरह के अनैतिक और गैरकानूनी कार्यों से बचें और आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतें।
35
सिंह राशि
व्यापार में घाटा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ग्रहण के प्रभाव से आप धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे। अचानक से धनलाभ के योग बन रहे हैं। कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। किसी का अहित न करें और सभी से प्रेम से बोलें।
45
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। व्यापार में भी घाटा हो सकता है। इस अवधि में जीवनसाथी का ध्यान रखें और जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला न लें। तनाव और कलह की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। मन की शांति के लिए परोपकार का काम करें।
55
मकर राशि
इस अवधि में आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर दोबारा विचार जरूर करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। यदि आप जॉब में परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं इस दौरान न बदलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।