18 अक्टूबर तक मकर राशि में रहेगा वक्री गुरु, बनेगा नीच भंग योग, किसके लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ?

उज्जैन. 14 सितंबर को गुरु ग्रह वक्री अवस्था में धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये ग्रह 18 अक्टूबर तक रहेगा। इसके बाद गुरु ग्रह 20 नवंबर की रात धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण में गोचर करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। मकर राशि में पहले से ही शनि स्थित है। गुरु और शनि के एक ही राशि में होने से नीच भंग योग बनेगा, जिसके परिणाम स्वरूप गुरु के अति अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। गुरु के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए किस राशि पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2021 5:07 AM IST / Updated: Sep 14 2021, 12:29 PM IST

112
18 अक्टूबर तक मकर राशि में रहेगा वक्री गुरु, बनेगा नीच भंग योग, किसके लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ?

नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे है तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। कोई भी बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखें। 

212

धर्म एवं आध्यात्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में नौकरी हेतु प्रयास करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

 

312

गुरु के राशि बदलने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल रहेगा। किसी लंबी बीमारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सावधान रहें। दांपत्य जीवन के प्रति अधिक संवेदनशीलता रखनी होगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सम्मान अथवा पुरस्कार प्राप्ति के योग हैं।

412

गुरु का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। काफी दिनों से चली आ रही कार्य बाधा दूर होगी। विवाह से संबंधित वार्ता में भी सफलता मिलेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। सरकारी विभागों में अटके हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे और सहयोग भी मिलेगा। कोई विशेष सफलता भी मिल सकती है।

512

स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना होगा। साथ ही गुप्त शत्रु भी बन सकते हैं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझाएं। कार्य व्यापार के मामलों में सामान्य सफलता मिलेगी। आय की वृद्धि होगी।

 

612

विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। लेखन, पठन-पाठन तथा नीति शास्त्रों में विशेष रुचि होगी। आपके निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।

712

इस राशि के लिए गुरु का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

812

साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। 

 

912

आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। अटका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इस अवधि के मध्य किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। लेकिन आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। 

1012

आपको शासन और सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें अथवा सरकारी टेंडर के लिए भी आवेदन करना चाहें तो ग्रह गोचर अच्छे लाभ दिलाएंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। स्थितियां आपके पक्ष में हैं।

1112

गुरु के राशि परिवर्तन से भागदौड़ की अधिकता रहेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें, विवादों से दूर रहें। मित्रों तथा संबंधियों से कोई बुरी खबर मिल सकती है। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों को कठिन प्रयास करने होंगे।

 

1212

स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग की उम्मीद बनी रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos