उज्जैन. गुरु ग्रह 14 सितंबर को वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि वक्री अवस्था में बैठे हुए हैं। ज्योतिष शास्त्र में वक्री गुरु और वक्री शनि की युति ठीक नहीं मानी जाती है। गुरु शुभ ग्रह और शनि क्रूर, दोनों की वक्री अवस्था में युति से रोगों और हिंसक घटनाओं में वृद्धि की आशंका रहती है। वक्र गति से पुन: गुरु मकर राशि में प्रवेश कर वक्री शनि से युति करेगा। जिससे हिंसक तत्व शांति भंग करने का षड्यंत्र करेंगे। विश्व में कहीं-कहीं प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, तूफान, भूस्खलन आदि से जन-धन की हानि होगी। भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित देशों में सत्ता संघर्ष, आतंकी घटनाएं, आगजनी, युद्ध जैसे हालात बनेंगे। रोग फैलने की आशंका भी रहेगी। आगे जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर…
मेष- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से क्रोध बढ़ेगा, कार्य अटकेंगे या धीमी गति से होंगे, आपसी विवाद बढ़ेंगे। सदाचारिता में कमी आएगी।
212
वृषभ- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से आर्थिक मसले उलझेंगे, रोगों में वृद्धि होगी, खर्च की अधिकता होगी, पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे।
312
मिथुन- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यापारिक कार्य ठप होंगे, नौकरीपेशा परेशान रहेंगे। विवादित स्थितियां आ सकती है। संक्रामक रोग हो सकते हैं।
412
कर्क- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से मानसिक स्थिति गड़बड़ाएगी, अपशब्दों से विवाद बढ़ेंगे। आजीविका के साधनों पर संकट आ सकता है।
512
सिंह- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से संयम और धैर्य में कमी आएगी, संपत्ति को लेकर विवाद होगा, शारीरिक रोगों पर खर्च अधिक होगा।
612
कन्या- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से क्रोध पर काबू रखें, विवाद होगा। निवेश में सतर्क रहें। पुराने विवाद सामने आ सकते हैं। शारीरिक कष्ट होगा।
712
तुला- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से सुखों में कमी, पारिवारिक विवाद, जीवनसाथी से अलगाव, मानसिक परेशानी, कार्यो में विवादित स्थिति बन सकती है।
812
वृश्चिक- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से पराक्रम और साहस में कमी, संतान को कष्ट, भाई-बहनों से संपत्ति विवाद, कष्ट, रोग परेशान करेंगे।
912
धनु- इस राशि वाले वाणी पर काबू रखें, वर्चस्व को लेकर द्वंद्व होगा, धन में कमी, सुख घट सकते हैं। नेत्र रोग परेशान कर सकते हैं।
1012
मकर- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से शारीरिक कष्ट, मानसिक तनाव, स्वजनों से विवाद, आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
1112
कुंभ- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से खर्च की अधिकता, बेवजह के कार्यों पर पैसा बहेगा, शारीरिक कष्ट, मानसिक तनाव, नौकरी में बदलाव हो सकता है।
1212
मीन- गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से आय के साधनों में स्थिरता, स्वजनों से मतभेद, आर्थिक कष्ट, मौका परस्त लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।