बृहस्पति ग्रह का धातु है सोना, लाल किताब से जानिए किन लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए

उज्जैन. हिंदू धर्म में सोने को ज्योतिष से जोड़कर भी देखा जाता है। इसे (बृहस्पति) गुरु का धातु माना गया है। वर्तमान में सोना पहनना स्टेट्स सिंबल माना जाता है। लेकिन कभी-कभी सोने पहनना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा ग्रह दशाओं के कारण संभव है। लाल किताब या ज्योतिष के अनुसार सोना किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं इसकी जानकारी मिलती है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2021 3:38 AM IST / Updated: Jun 16 2021, 12:47 PM IST

18
बृहस्पति ग्रह का धातु है सोना, लाल किताब से जानिए किन लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए

1. गले में सोना पहनने का अर्थ है कि गुरु ग्रह कुंडली के लग्न भाव में बैठ जाएगा या वहां का असर देगा।

28

2. हाथ में सोना पहनने का अर्थ है कि आपके पराक्रम अर्थात तीसरे भाव में बृहस्पति सक्रिय भूमिका में रहेगा।
 

38

3. यदि आपका लग्न मेष, कर्क, सिंह और धनु है तो आपके लिए सोना धारण करना उत्तम होगा।
 

48

4. वृषभ, मिथुन, कन्या और कुंभ लग्न के लिए सोना धारण करना उत्तम नहीं होता है।
 

58

5. तुला और मकर लग्न के लोगों को सोना कम ही पहनना चाहिए।
 

68

6. वृश्चिक और मीन लग्न के लोगों के लिए सोना पहनना मध्यम है।
 

78

7. जिनकी कुंडली में बृहस्पति खराब हो या किसी भी प्रकार से दूषित हो ऐसे लोगों को भी सोने के प्रयोग से बचना चाहिए।
 

88

8. गुरु की स्थिति जानकर ही सोना धारण करेंगे तो फायदा होगा अन्यथा नुकसान होगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos