दिखने में आकर्षक और एटीट्यूड वाली होती हैं रसिक होंठ वाली लड़कियां, इन्हें नहीं होती पैसों की कमी

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है समुद्र शास्त्र। इसके अंतर्गत शरीर के हर हिस्से के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है और उसी के अनुसार उस व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर कैसा हो सकता है, इस बारे में भी जानकारी दी गई गई है। समुद्र शास्त्रियों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब की तरह होता है क्योंकि चेहरे के अलग-अलग हिस्सों से भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। चेहरे का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं होंठ। होंठ न सिर्फ चेहरे को सुंदरता प्रदान करते हैं बल्कि कामवासना के पूरक भी माने जाते हैं। होंठों के प्रकार के अनुरूप ही व्यक्ति का नेचर भी होता है। आगे जानिए किस तरह के होंठ वाले व्यक्ति का नेचर कैसा होता है…
 

Manish Meharele | Published : May 30, 2022 10:42 AM IST / Updated: May 30 2022, 05:47 PM IST

16
दिखने में आकर्षक और एटीट्यूड वाली होती हैं रसिक होंठ वाली लड़कियां, इन्हें नहीं होती पैसों की कमी

इस तरह के होंठ वाले लोग दूसरों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। ये पढ़ाई और हर काम में अव्वल होते हैं। इन्हें समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है। ये तेज दिमाग होते हैं। अपने स्वभाव के कारण ये सभी के प्रिय होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन में सुखमय होता है।
 

26

जिनके होंठ उभरे हुए होते हैं, ऐसे लोग मांसाहारी और नशे के आदि हो सकते हैं। परिवार में इनका कोई अस्तित्न नही होता। ये अक्सर दूसरे लोगों की मदद से अपना गुजारा करते हैं। इनका पूरा जीवन गरीबी में गुजरता है।
 

36

अधिक थुलथुले, मांस से भरपूर होंठ जो चेहरे से बाहर लटकते हुए नजर आते हैं, ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता। ये जहां भी जाते हैं विवाद करते हैं। ऐसे लोग नौकरीपेशा हो सकते हैं और इनमें से लोग जिद्दी और अपराधी भी होते हैं। दूसरों की चापलूसी करना इन्हें पसंद होता है।
 

46

ऐसे होंठ छोटे और पतले होते हैं, इनमें कोई रंग नहीं होता। जिन लोगों के ऐसे होंठ होते हैं वे दिखावा ज्यादा करते हैं। दूसरों को अपनी शान दिखाना इनकी आदत होती है। इनके पास पैसा भी खूब होता है। लोग इनसे दूर भागते हैं। इन्हें नशे की लत भी होती है। इनका अंत समय ठीक नहीं होता।
 

56

ऐसे होंठ वाले लोग बहुत गुस्से वाले, छोटी-छोटी बात पर उत्तेजित होने वाले होते हैं। इनमें साहस कूट-कूट कर भरा होता है इसलिए ये काफी जिद्दी भी होते हैं। ये पढ़ाई-लिखाई में भी माहिर होते हैं और बड़े अधिकारी बनते हैं। ये अपने दम पर धन अर्जित करते हैं।
 

66

समुद्र शास्त्र के अनुसार, ऐसे होंठ लाल, नर्म, चिकने और दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। ऐसे होंठ अक्सर लड़कियों के होते हैं। ऐसे होठों वाली लड़कियां अपने घर की लाड़ली और सभी सुख भोगने वाली होती है। विवाह के बाद भी इन्हें किसी बात की कोई कमी नहीं होती। इनमें एटीट्यूट भी काफी होता है।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos